Rishabh Pant: 'आप ड्राइवर रख सकते हैं...' पंत के एक्सीडेंट पर इमोशनल हुए कपिल देव, सुनाया अनसुना किस्सा
ऋषभ पंत के हादसे पर बोले कपिल देव कि 'यंग एज में लोगों के अंदर शौक और जोश होता है लेकिन जोश के चक्कर में होश नहीं गंवाना चाहिए।'

Rishab Pant ( कपिल देव) : टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत के भयानक एक्सीडेंट ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। आम से लेकर खास तक ने पंत को दोबारा से जीवनदान देने के लिए ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया है। पंत के लिए दुआ मांगने वालों में टीम इंडिया को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव भी शामिल हैं, जिन्होंने एबीपी न्यूज चैनल से बात करते हुए कुछ ऐसी बात कही, जिसे सुनने के बाद हर किसी का दिल भर आया और वो बातें बताते हुए खुद कपिल भी भावुक हो गए।

'ऊपरवाले का शुक्रिया अदा करता हूं'
दरअसल कपिल ने कहा कि 'मैं तहे दिल से ऊपरवाले का शुक्रिया अदा करता हूं, जिनकी कृपा से ऋषभ पंत आज सुरक्षित हैं। ये एक तरह से सीख है, जिसे हर किसी को समझना होगा।' उन्होंने कहा कि 'पंत जिस उम्र है, उस उम्र में अक्सर ऐसा होता है।'
Shreyas Iyer: करोड़ों के मालिक श्रेयस कर रहे हैं इस हसीना को डेट?

'मैं भी दुर्घटना का शिकार हो गया था'
फिर उन्होंने कहा कि 'जब मैं उभरता हुआ क्रिकेटर था तो मैं भी एक मोटरसाइकिल दुर्घटना का शिकार हो गया था। वो एक्सीडेंट भी मेरे जोश के ही कारण हुआ था। उस दिन का दिन है और आज का दिन है, मेरे भाई ने मुझे मोटरसाइकिल छूने नहीं दी।'

'जोश के चक्कर में होश नहीं गंवाना चाहिए'
कपिल देव ने आगे कहा कि 'यंग एज में लोगों के अंदर शौक या जुनून होता है लेकिन जोश के चक्कर में होश नहीं गंवाना चाहिए। ये ऊपर वाले की नेमत है कि पंत पूरी तरह से सुरक्षित हैं।'
'आप एक ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं'
'लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगा कि हां, आपके पास शानदार गति वाली बढ़िया कार है लेकिन आपको सावधान रहना होगा, आप आसानी से एक ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं तो आपको इसे चलाने की जरूरत नहीं, शौक अपनी जगह हैं लेकिन आपकी जिम्मेदारियां भी होती हैं इसलिए आपको अपना ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है।'

पंत की हालत में पहले से काफी सुधार
आपको बता दें कि पंत की हालत में पहले से काफी सुधार है। उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत ICU वार्ड से बाहर आ गए हैं और उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पंत की देखरेख में पांच एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम लगी हुई है, जिनसे बीसीसीआई भी लगातार संपर्क में है।

हादसे की तस्वीरें परेशान करने वाली
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुक्रवार सुबह दिल्ली से रूड़की आते वक्त सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। हादसे की तस्वीरों ने तो हर किसी को डरा दिया था। पंत की कार बुरी तरह से जलकर राख हो गई थी। पंत खुद ड्राइव कर रहे थे और वो खुद विंडो सीट तोड़कर बाहर आए थे। इस हादसे में उन्हें सिर, पैर और पीठ पर चोटें आई हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications