IND vs NZ: 66 मैचों में सिर्फ 3 अर्धशतक, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ तो भड़के फैंस, कहा- पंत का अंत हो गया
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे। पंत 5 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन के आउट होने के बाद पंत ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया
New Zealand vs India, 3rd T20, Highlights: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे। पंत 5 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन के आउट होने के बाद पंत ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। सोशल मीडिया पर फैंस पंत को फ्लॉप होने के बाद भी लगातार मिल रहे मौकों पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

पंत की खराब बल्लेबाजी से मुश्किल में टीम
ऋषभ पंत की खराब बल्लेबाजी की वजह से भारतीय टीम मुश्किल में पहुंच गई। पंत के आउट होने बाद अगले ही गेंद पर श्रेयस अय्यर भी कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन को एडम मिल्ने ने आउट किया। जबकि पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले टिम साउथी ने ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजने का काम किया। साउथी ने शॉर्ट बॉल फेंकी और श्रेयस ने स्लिप में नीशम को आसानी से कैच दे दिया।
पंत का अंत हो गया।
— Temba Bavuma 🇮🇳 (@Uboss333) November 22, 2022
😂🤣#RishabhPant #indvsnz pic.twitter.com/OYV5oriCjD
बल्ले से पंत लगातार रहे हैं फ्लॉप
ऋषभ पंत ने साल 2017 में टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। ऋषभ पंत तब से अब तक 66 टी-20 मैच खेल चुके हैं। 66 मैचों की 56 पारियों में पंत ने तीन अर्धशतक की मदद से 987 रन बनाए हैं। वहीं साल 2015 में टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले संजू सैमसन ने अब तक भारत के लिए केवल 16 टी-20 मैच खेले हैं। 16 मैच की 15 पारियों में एक अर्धशतक की मदद से 296 रन बनाए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस पंत की टी-20 करियर का अंत बता रहे हैं। वह लगातार पंत पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
#RishabhPant miss century by 89 runs#shreyasiyer miss century by 100 runs
— Minha (@MinhaproudMallu) November 22, 2022
Rishabh Pant should take rest and give chance to deserving players
— Harsh Upadhyay (@upadhyay_harsh1) November 22, 2022
आखिरी टी20 में #RishabhPant के बजाए #SanjuSamson को मौका मिलना चाहिए था #indvsnzlive
— Rajat Gupta (@Rajatgupta199) November 22, 2022
{tweet5}
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: इशान किशन, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवन कॉनवे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशाम, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्न, ईश सोढी, टिम साउदी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन।












Click it and Unblock the Notifications