डेल स्टेन की भविष्यवाणी- ये खिलाड़ी बनाएगा भारत की T20 टीम में जगह

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच डेल स्टन ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंन कहा कि राहुल त्रिपाठी भारत की टी20आई टीम में जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगे। राहुल त्रिपाठी आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे हैं। त्रिपाठी ने पहली बार 2017 में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। तब से उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट, राजस्थान रॉयल्स, और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपनी भूमिका निभाई। माैजूदा समय त्रिपाठी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं।

Dale Steyn

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता होने के बावजूद, राहुल त्रिपाठी को भारत की जर्सी पहनने का मौका नहीं मिलना डेल स्टेन के अनुसार अजीब है। उसी पर और स्पष्टीकरण देते हुए, प्रोटियाज पेस आइकन ने कहा कि त्रिपाठी निश्चित रूप से ​​​​भारत की T20I टीम में जगह बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'नहीं पता कि मैं आपके बिना क्या करूंगा', अनुष्का के जन्मदिन पर कोहली का छलका प्यार

स्टेन ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा, "मुझे निश्चित रूप से भरोसा है कि राहुल के पास भारत की T20I टीम में जगह बनाने का एक गंभीर मौका है। आईपीएल एक ऐसा मंच है जो खिलाड़ियों को इतना अच्छा प्रदर्शन करने की अनुमति देता है कि भारतीय राष्ट्रीय टीम उस पूल से खिलाड़ियों का चयन करती है। यह देखना अजीब है कि उसे अब तक भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है।"

उन्होंने आगे कहा, "जिस स्थिति में त्रिपाठी बल्लेबाजी करता है वो नंबर तीन है। भारतीय टीम में इस नंबर पर विराट कोहली का कब्जा है, उस स्थान को हासिल करना मुश्किल होगा। लेकिन वह जिस तरह से खेल रहा है और जिस तरह से वह पहले खेल चुका है, उसने निश्चित रूप से परिपक्वता दिखाई है। वह अपना हाथ ऊपर कर रहा है और जितना हो सके अपनी दावेदारी पेश कर रहा है।" राहुल त्रिपाठी का अब तक का सीजन अच्छा रहा है। उन्होंने आठ मैचों में 45.60 के औसत और 174.05 के स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं। हैदराबाद ने नीलामी में 8.5 करोड़ रुपए में उन्हें खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+