पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पंत ने खोला किंग कोहली का बड़ा राज, कही दिल जीतने वाली बात

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला कुछ समय से शांत है। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए वॉर्म अप मुकाबलों में भी पंत लय में नजर नहीं आए।

Rishabh Pant said about virat Kohli: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला कुछ समय से शांत है। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए वॉर्म अप मुकाबलों में भी पंत लय में नजर नहीं आए। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र प्रैक्टिस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया गया। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ऋषभ पंत ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।

ऋषभ पंत ने की कोहली की तारीफ

ऋषभ पंत ने की कोहली की तारीफ

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ऋषभ पंत ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। पंत ने कहा कि कोहली के साथ बल्लेबाजी करना हमेशा अच्छा लगता है क्योंकि वह आपको खेल को आगे बढ़ाने और आपकों हर गेंद पर स्टाइक रोटेट कर दबाव को बनाए रखने के तरीके के बारे में बता सकता है। कोहली के साथ खेलने से बल्लेबाज को भविष्य में बेहतर करने के कई चीजों को सीखने में मदद मिलती है।

दबाव की स्थितियों से निपटना सिखाते हैं कोहली

दबाव की स्थितियों से निपटना सिखाते हैं कोहली

ऋषभ पंत ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि विराट कोहली आपको दबाव की स्थितियों से निपटना सिखाते हैं। किसी भी बल्लेबाज के लिए दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना सबसे जरूरी होता है। कोहली के पास वो काबिलियत है, वो कई बार ऐसा कर चुके हैं। वह दूसरे बल्लेबाजों को भी ऐसा करने के लिए हौसला बढ़ाने का काम करते रहते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पुराने मैच को याद करते हुए पंत ने बताया कि किस तरह कोहली के पिच पर होने से उन्हें फायदा मिला था।

पंत ने याद किया पुराना किस्सा

पंत ने याद किया पुराना किस्सा

साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले को याद करते हुए पंत ने कहा कि मुझे याद है कि कोहली ने किस तरह दबाव वाली स्थिति में मेरा हौसला बढ़ाया था। हमने जल्दी विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद रन रेट काफी नीचे गिर गया था, मैंने हसन अली के ओवर में एक हाथ से दो छक्के मारे थे। मैं और कोहली सिर्फ रन गति आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। ऐसी स्थिति में भी कोहली काफी शांत दिखाई दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+