Rishab Pant Accident: ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई कार, क्रिकेटर को लगी पैर में चोट

जनवरी में होने वाली श्रीलंका सीरीज के लिए पंत को नहीं चुना गया है। पंत को टी20 और वनडे दोनों सीरीज से बाहर है।

Rishab Pant Accident:

Recommended Video

    Rishabh Pant की गाड़ी का एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई कार जलकर हुई राख | वनइंडिया हिंदी *News

    Rishab Pant Accident: एक बड़ी खबर दिल्ली से है, यहां पर दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय एक्सीडेंट हुआ। ये हादसा रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर हुआ जो कि काफी भयंकर था। इस दुर्घटना में पंत की मर्सिडीज कार जलकर राख हो गई है तो वहीं कहा जा रहा है कि पंत को पैर और पीठ में चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पाते ही खानपुर विधायक उमेश कुमार पंत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।

    pant

    कार एक्सीडेंट की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो काफी दिल को दहला देने वाली हैं। 25 साल के क्रिकेटर की प्लास्टिक सर्जरी होगी ऐसा कहा जा रहा है, हालांकि इस बारे में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल अभी पंत को कहां-कहां चोट लगी है और उनके साथ कार में कौन था? ये हादसा कैसे हुआ? इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें पंत के शरीर पर कई जगह जख्म नजर आ रहे हैं। फिलहाल, उनकी जांच की जा रही है।

    टी20 और वनडे दोनों सीरीज से बाहर

    मालूम हो कि जनवरी 2023 में होने वाली श्रीलंका सीरीज के लिए पंत को नहीं चुना गया है। पंत को टी20 और वनडे दोनों सीरीज से बाहर है। हालांकि बीसीसीआई ने इसके पीछे कारण पंत का चोटिल होना बताया था। उसका कहना है कि पंत के पैर में चोट में हैं और इसी वजह से उन्हें सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

    Rishab Pant Accident:

    पंत ने किया कमाल

    भले ही पिछले दिनों वनडे और टी20 मैं पंत का बल्ला ना चला हो लेकिन टीम इंडिया के इस जांबाज खिलाड़ी ने बांग्लादेश के साथ टेस्ट मैच की सीरीज में जमकर कमाल दिखाया। पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बने थे औरअपने क्रिकेट में उन्होंने 4000 रन भी पूरे किए थे। मालूूम हो कि उत्तराखंड के छोरे पंत टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक और 10 पचासे भी ठोंक चुके हैं। पंत के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस बुरी तरह से परेशान हो गए हैं और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


    Wisden T20 Team of the Year: सूर्यकुमार को मिली विजडन लिस्ट में जगह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+