ट्रॉफी के लिए मौत को छूकर वापस आया ये खिलाड़ी! खत्म हो गई थी खेलने की उम्मीद, फिर हुआ चमत्कार
T20 World Cup, 2024 Rishabh Pant: वेस्टइंडीज के बारबाडोस में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। 4 जुलाई यानी गुरुवार को टीम इंडिया ट्रॉफी के साथ वापस अपने देश लौट चुकी है। टीम इंडिया के खिलाड़ी एयरपोर्ट और होटल के बाहर भांगड़ा करते हुए नजर आए। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया।
ऋषभ पंत की दमदार वापसी
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ऐसी पहली टीम बन गई है जिन्होंने बिना कोई मुकाबला गंवाए बिना ही ट्रॉफी को अपने नाम किया हो। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में बल्ले के साथ पंत फ्लॉप रहे। लेकिन शुरुआती मुकाबले में उन्होंने टीम के लिए अहम रन बनाने का काम किया। इसके अलावा विकेटकीपिंग में भी वह छाए रहे।

पंत ने किया चमत्कार
दरअसल, ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को बुरी तरह कार एक्सीडेंट में जख्मी हो गए थे। पंत का एक्सीडेंट तब हुआ जब वह दिल्ली से अपने परिवार के पास रूड़की जा रहे थे। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि लगा जैसे ऋषभ पंत के लिए अब सब खत्म हो गया है। ऋषभ पंत का दोबारा क्रिकेट खेलना लगभग नामुमकिन सा दिखाई पड़ रहा था। करीब 15 महीने के बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की। हालांकि डॉक्टर ने पंत को ठीक होने में इससे भी अधिक समय बताया था।
ऋषभ पंत की धांसू एंट्री
ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद कड़ी मेहनत की और खुद को जल्द से जल्द फिट कर वापस क्रिकेट के मैदान पर आईपीएल 2024 के लिए वापसी की। वहां पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया। ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडयो में पंत की एंट्री देखने लायक थी। होटल आईटीसी मौर्या में ऋषभ पंत कंधे पर ट्रॉफी लिए हुए दाखिल होते हैं। वहां मौजूद फैंस फिर ऋषभ पंत का नाम लेकर नारा लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications