Rishabh Pant: ऋषभ पंत की जल्द होगी मैदान पर वापसी, हेल्थ को लेकर सामने आए अपडेट से फैंस में खुशी
Rishabh Pant: ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। फिलहाल, पंत बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंच गए हैं, जहां वो अपना रिहैब पूरा करेंगे।

Rishabh Pant Health Update: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। सड़क हादसे के बाद से क्रिकेटर तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। दुर्घटना में घायल होने के कारण उन्हें आईपीएल 2023 से बाहर होना पड़ा, उनकी कमी को दिल्ली कैपिटल्स ने महसूस किया। इस बीच अच्छी खबर ये है कि पंत को अब घुटने की कोई और सर्जरी नहीं करवानी पड़ेगी।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, 'एक और सर्जरी को लेकर चिंता थी। उनकी रिकवरी को मॉनिटर किया गया था। उनकी हेल्थ रिपोर्ट उम्मीद से ज्यादा बेहतर है। यह उनके लिए एक अच्छी बात है। इसका मतलब यही है कि पंत की उम्मीद से पहले मैदान पर वापसी हो सकती है। फिलहाल, पंत बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंच गए हैं, जहां वो अपना रिहैब पूरा करेंगे।
इस जानकारी के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि पंत जल्द ही मैदान क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं, क्योंकि उम्मीद से पहले उनकी रिकवरी हो जाएगी। खबर है कि वर्ल्ड कप से पहले ऋषभ पंत फिट हो सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ऋषभ पंत के फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर है।
दरअसल, हाल ही में पंत को बिना किसी सपोर्ट के अपने पैरों पर चलते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा। इस दौरान बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के दाहिने घुटने पर ब्रेस था, लेकिन वह बिना बैसाखियों के काफी आराम से चल रहे थे।
दरअसल, पंत को दिसंबर 2022 में एक भीषण सड़क हादसे का सामना करना पड़ा, जब दिल्ली से रुड़की जाते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंत अपनी मां को सरप्राइस देना चाहते थे, इससे पहले ही उनके साथ एक बड़ी घटना घट गई। इस दौरान पंत को कई गंभीर चोटें आईं थीं।
पंत ने फरवरी में आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा था कि इस भयानक घटना के बाद से उन्होंने जीवन की छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना सीखा है। उन्होने कहा कि 'इस हादसे के बाद मुझे जीवन को देखने का एक नया नजरिया मिला है। आज मैं जिस चीज को महत्व देता हूं वह है अपने जीवन का पूरी तरह से आनंद लेना और यह हमारी दैनिक दिनचर्या में छोटी-छोटी चीजें शामिल हैं जिन्हें हम अनदेखा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications