IND vs WI : धोनी से आगे निकले ऋषभ पंत, हैलिकाॅप्टर शाॅट खेलकर छक्का भी मारा

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम ने विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बनाई। इस दाैरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कहर भी देखने को मिला, जिन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुचाने में योगदान दिया। पंत ने 28 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें 7 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। इस पारी के साथ पंत ने एक खास मामले में पूर्व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया।

यह भी पढ़ें- 'अनुभव एक भूमिका निभाता है', मैच के बाद कोहली को लेकर बोले रोहित शर्मा

धोनी से आगे निकले ऋषभ पंत

धोनी से आगे निकले ऋषभ पंत

दरअसल, पंत का यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीसरा अर्धशतक रहा है। इसी के साथ पंत टी20आई में बताैर विकेटकीपर ज्यादा अर्धशतक लगाने के मालमे में धोनी को पछाड़ गए हैं। है। धोनी अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 98 मैचों में सिर्फ दो बार ही अर्धशतक लगाया था। वहीं पंत ने अब तक केवल 43 टी20 मैचों में ही तीन अर्धशतक लगा लिए हैं। खास बात यह है कि टी20 क्रिकेट में ऋषभ के तीनों अर्धशतक विंडीज के खिलाफ ही आए हैं। उन्होंने 2018 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 38 गेंदों में 58 रन बनाए थे। फिर विंडीज में उनका दूसरा अर्धशतक बल्ले से तब निकला, जब उन्होंने 42 गेंदों में 65 रन बनाए थे।

हैलिकाॅप्टर शाॅट खेलकर छक्का भी मारा

हैलिकाॅप्टर शाॅट खेलकर छक्का भी मारा

इसके अलावा पंत के बल्ले से धोनी की झलक उस समय देखने को मिली जब उन्होंने एक हैलिकाॅप्टर शाॅट खेलते हुए शानदार छक्का लगाया। उन्होंने एक हाथ से ही यह शाॅट खेल डाला। भारतीय टीम के लिए 19वां ओवर जेसन होल्डर फेंकने आए थे। ओवर की पहली ही गेंद फुल टाॅस मिली, जिसपर पंत ने एक हाथ से हैलिकाॅप्टर शाॅट खेल सबको हैरान कर दिया।

पंत के हैलिकाॅप्टर शाॅट का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

ऐसा रहा मैच

ऐसा रहा मैच

भारत से मिले 187 रनों के जवाब में उतरी विंडीज की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन ही बना सकी। विंडीज के उप-कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन 62 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने 41 गेंदों में तीन छक्के और पांच चौके लगाए। रोमैन पॉवेल 68 रन बनाकर नाबाद रहे।उन्होंने 36 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौके लगाए। हालांकि दोनों बल्लेबाजों की पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। भारत की ओर से रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+