IND vs AUS: ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला, भारतीय धुरंधरों को दिया खास संदेश

WTC Final 2023: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भले ही द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेल रहे हों, लेकिन वह अपने घर से इस मुकाबले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Rishabh Pant

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 469 रन का स्कोर किया। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की बेहतरीन शतकीय पारी ने ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को पांच सौ के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन के मैच में 151 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया मैच में वापसी करेगी और जीत दर्ज करेगी।

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भले ही द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेल रहे हों, लेकिन वह इस मुकाबले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पंत वर्तमान में सड़क हादसे के बाद से रिकवरी कर रहे हैं। पंत ने इंस्टाग्राम पर मैच देखने की एक स्टोरी शेयर की। उनकी स्टोरी के कैप्शन में एक 'क्रॉस्ड फिंगर और दिल का इमोजी है।

टेस्ट में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा चुके हैं पंत
दरअसल, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के दौरान पंत ने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 12 मैचों में उन्होंने 43.40 की औसत से 868 रन बनाए। उन्होंने 146 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ दो शतक और पांच अर्द्धशतक बनाए। पंत ने टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 24 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 41 पारियों में 41.44 की औसत से 1,575 रन बनाए। उन्होंने 146 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ तीन शतक और नौ अर्द्धशतक बनाए हैं।

मैदान पर वापसी के लिए पंत को अभी करना होगा इंतजार
दिसंबर 2022 में पंत कार हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। ऐसे में अब उनके मैदान में लौटने में कुछ महीने और लगेंगे। यही कारण है कि वह टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर केएस भरत को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें- WTC Final 2023: स्टीव स्मिथ और मोहम्मद सिराज के बीच क्यों हुई बहस? तीखी नोकझोंक का Video आया सामने

मैच की बात करें तो भारत ने गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दूसरे दिन पांच विकेट पर 151 रन बनाए। आस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पारी में 469 रन बनाए। पहले दिन शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के खिलाफ संघर्ष करने के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को रोकने में अच्छा प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+