Happy Bday Pant: आखिर कौन है पंत के दिल की रानी, जिसे कर रहे हैं 10 साल से डेट

टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने क्रिकेट के मैदान पर अपने जबरदस्त खेल से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। पंत ने ना सिर्फ मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी अपनी लव स्टोरी से लोगों का दिल जीत लिया है। मॉडल और इशा नेगी के साथ पंत का लंबे समय से रिश्ता है।

दोनों 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दिनों ने अपने रिश्ते को काफी लो प्रोफाइल रखा है, ऐसे में हर कोई दोनों की लव स्टोरी के बारे में जानना चाहता है।

Rishabh pant

एक दशक से कर रहे डेट

ऋषभ पंत और इशा नेगी तकरीबन एक दशक से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की प्रेम कहानी 2015 में शुरू हुई जब पंत अंडर-19 क्रिकेट खेल रहे थे। दोनों की लव स्टोरी को खेल की दुनिया में काफी खास माना जाता है।

2019 में सामने आया था रिश्ता

पंत और ईशा का रिश्ता 2019 में लोगों के सामने आया जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी। इंस्टाग्राम पोस्ट पर दोनों की तस्वीर को देखकर फैंस काफी खुश थे, लोग दोनों के रिश्ते के बारे में बात करने लगे।

रिश्ते को रखते हैं निजी

पंत और ईशा का रिश्ता काफी सु्खियों में रहा, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। दोनों प्राइइवेसी के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं, यही वजह है कि दोनों ही अपनी लव स्टोरी को दुनिया के सामने नहीं रखते हैं।

मॉडल हैं ईशा

ईशा नेगी की बात करें तो वह मॉडलिंग के साथ खुद का बिजनेस भी करती हैं। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह देहरादून से आती हैं, उ्न्होंने अपनी पढ़ाई जीसस एंड मैरी कॉन्वेट से की, इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से अपनी पढ़ाई पूरी की।

मुश्किल घड़ी में पंत के साथ

ईशा हमेशा से ऋषभ पंत के साथ मुश्किल घड़ी में साथ खड़ी नजर आई हैं। पंत को वह आईपीएल में भी सपोर्ट करती नजर आई हैं, यही नहीं जब पंत का एक्सिडेंट हुआ था, उस वक्त भी वह उनके साथ मजबूती से खड़ी नजर आईं।

हालांकि पंत अपनी लव लाइफ को सार्वजनिक नहीं करते हैं लेकिन दोनों को अक्सर दिल्ली कैपिटल्स के मैच में देखा गया, जिसके चलते ईशा मीडिया की सुर्खियों में आईं।

पंत का जब 2022 में एक्सिडेंट हुआ था तो वह दो साल क्रिकेट से दूर रहे। इस दौरान ईशा ने पंत की रिकवरी में काफी अहम भूमिका निभाई। सोशल मीडिया पर ईशा की जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.7 लाख फॉलोवर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+