'तुम्हारी जुल्फों जितना लंबा-घना रहे तुम्हारा करियर', पंत के बर्थडे पर किस लीजेंड ने किया मजेदार कमेंट
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: आज भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का जन्मदिन है जिसके लिए उनको कई जगहों से विश मिल रही हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी विश किया है। पंत 25 साल के हो गए हैं और 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ किए टी20 डेब्यू के बाद से बहुत आगे बढ़ चुके हैं। बस एक चीज जो उनको डेब्यू के बाद से अब तक साबित करनी बाकी है वो है टी20 में भी खुद को काबिल बल्लेबाज सिद्ध करना।
(फोटो- ऋषभ पंत इंस्टाग्राम)

ऋषभ पंत को बर्थडे विश किया
अब टी20 वर्ल्ड कप में पंत पर नजरें हैं। विराट कोहली ने उनके लिए जो बर्थडे विश किया है वह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है।
कोहली ने पंत की इंग्लैंड से फोटो शेयर की जिसके साथ एक मैसेज लिखा- हैप्पी बर्थडे ऋषभ पंत। ये दिन अच्छा जाए। ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।
हालांकि कोहली पंत को विश करने वाले अकेले बड़े खिलाड़ी नहीं थे। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने बड़ा ही मजेदार अंदाज दिखाते हुए ऋषभ पंत को बर्थडे विश किया है।

युवराज सिंह ने भी दी विश
युवराज पंत के साथ अपनी फोटो शेयर करते हैं जिसमें युवी सेल्फी के लि कैमरे को देख रहे हैं और पंत युवराज की ओर हंसते हुए देख रहे हैं। ये एक अच्छी मुलाकात मालूम पड़ रही है।
युवराज, जो स्वभाव से मजाकिया हैं, पंत के बर्थडे पर कहते हैं- ऋषभ पंत मैं विश कर रहा हूं कि तुम्हारा करियर तुम्हारी जुल्फों के जितना लंबा और घना हो (मजाकिया इमोजी), आशा है ये दिन और आगे का साल तुम्हारे लिए यादगार रहेगा। भगवान तुम्हे आशीर्वाद दे और वर्ल्ड कप के लिए ऑल द बेस्ट। हैप्पी बर्थडे

ऐसे ही हमारा मनोरंजन करते रहो
इस दौरान सुरेश रैना ने भी पंत के लिए विश किया और कहा है कि देश और पूरी टीम को गर्व कराते रहो। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने कप्तान के लिए विश कर रही है। रॉबिन उथप्पा कहते हैं कि आप स्टंप के पीछे से ऐसे ही हमारा मनोरंजन करते रहो।
फिलहाल पंत टी20 वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं लेकिन दिनेश कार्तिक की मौजूदगी में इस बात को लेकर संदेह है कि वे प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे। पंत को हम सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में मिली जीत के लिए याद करते हैं जब उन्होंने 89 रनों की मैच विजेता पारी खेली थी।












Click it and Unblock the Notifications