'मैं तुझसे प्यार करती हूं..', ऋषभ पंत को बर्थडे पर मिला प्यार भरा मैसेज, फैंस के बीच वायरल हुआ इमोशनल नोट

Rishabh Pant Birthday: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज यानी 4 अक्तूबर को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषभ पंत को फैंस के अलावा साथी क्रिकेटरों और उनके परिवार की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। साल 2017 में अपने डेब्यू के बाद से ही पंत ने तेजी से कामयाबी हासिल की और क्रिकेट में एक चमकते युवा सितारे के रूप में अपनी जगह बनाई।

कार दुर्घटना के बाद दमदार वापसी

एक दर्दनाक कार दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत लंबे समय तक मैदान से दूर थे। उनकी गैर मौजूदगी फैंस को बेहद खल रही थी। हालांकि, उन्होंने मैदान पर दमदार वापसी की और आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। ऋषभ की बहन साक्षी पंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Rishabh Pant 1

ऋषभ की बहन साक्षी पंत ने कही दिल की बात

ऋषभ की बहन साक्षी पंत ने सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई पर जमकर प्यार लुटाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट किया, जिसमें उनके बीच के बंधन को बताया गया। उन्होंने लिखा कि मेरे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उम्र में भले ही बड़ी हूं, लेकिन आपने हमेशा मेरी रक्षा की है। मेरे लिए एक कंधा बनने के लिए धन्यवाद, जिस पर मैं हमेशा निर्भर रह सकती हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।

जय शाह ने भी दी शुभकामनाएं

क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्ती जय शाह ने भी पंत को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफर और शानदार वापसी को लेकर दिल की बात कही। शाह ने ट्वीट किया कि हमारे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी यात्रा और वापसी कई लोगों के लिए प्रेरणा रही है। उम्मीद है कि आप भविष्य में भी भारतीय टीम की सफलता में अहम योगदान देते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+