Rishabh Pant & Urvashi Rautela: 'दुआ कर रही हूं... ' लिखते ही उर्वशी हुईं ट्रोल, भड़के लोग, जानिए क्यों?
Rishabh Pant & Urvashi Rautela Relationship : लंबे वक्त से ऋषभ पंत और उर्वशी रोतैला को लेकर बातें होती रही हैं। उनके बीच कभी कुछ था भी या नहीं, ये आज तक संदेह के घेरे में हैं।

Rishabh Pant & Urvashi Rautela:भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर से पूरे देश में लोग परेशान हैं, सभी अपने इस होनहार क्रिकेटर के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहे हैं तो वहीं एक बार फिर से बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रोतैला लोगों के निशाने पर आ गई हैं, हालांकि उन्होंने पंत के जल्द ठीक होने की कामना की थी लेकिन उनका तरीका लोगों को रास नहीं आया और वो उनपर नाराज हो गए। दरअसल उर्वशी ने अपनी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर तो की लेकिन उस पोस्ट में उन्होंने अपनी बड़ी सुंदर से तस्वीर डाली और साथ में ह्वाइट हार्ट और बर्ड इमोजी के साथ लिखा 'दुआ कर रही हूं'। (Praying).#UrvashiRautela #UR1।

उर्वशी ने पंत का नाम नहीं लिया लेकिन...
हालांकि उर्वशी ने पंत का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी ये पोस्ट पंत के एक्सीडेंट की खबर के बाद ही सामने आई, जिसे देखते ही लोग भड़क गए और उर्वशी बुरी तरह से ट्रोल हो गईं और लोग उन्हें काफी बुरा-भला कहने लगे।
'तुम्हें संजने-संवरने से फुरसत नहीं है'
कुछ लोगों ने तो उन्हें 'नागिन' कहकर संबोधित किया है तो किसी ने लिखा है कि 'वहां भाई अस्पताल में है और तुम्हें संजने-संवरने से फुरसत नहीं है।' तो किसी ने लिखा कि 'जब दुआ मांग ही रही थी तो नाम भी लिख देती' तो किसी ने लिखा कि 'फिक्र है तभी तो जिक्र करती हो।'

ऋषभ पंत और उर्वशी रोतैला के बीच कुछ था?
आपको बता दें कि लंबे वक्त से ऋषभ पंत और उर्वशी रोतैला को लेकर बातें होती रहती हैं। उनके बीच कभी कुछ था भी या नहीं, ये आज तक संदेह के घेरे में हैं। हालांकि उर्वशी ने कभी भी खुलकर पंत का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी हरकतें हमेशा बताती हैं कि वो पंत के ही बारे में बातें करती हैं।

'आरपी की 17 मिसकॉल मेरे फोन पर थे'
कुछ वक्त पहले उर्वशी ने अपने एक इंटरव्यू में किसी RP का जिक्र करते हुए कहा था कि 'मिस्टर आरपी मुझसे मिलने दिल्ली के होटल में आए थे लेकिन वो उनसे मिल नहीं पाई थीं क्योंकि वो उस वक्त सो गई थीं लेकिन जब वो सोकर उठीं तो मैंंंने देखा कि 'आरपी' की 17 मिसकॉल मेरे फोन पर थे।'

ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में हैं पंत
जिसके बाद भी वो लोगों के निशाने पर आ गई थीं। हालांकि इस मैटर पर पंत ने भी कभी कुछ नहीं कहा और वो पहले से ही ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन उर्वशी इशारे-इशारे में पंत को लेकर अक्सर बातें करती रहती हैं। मालूम हो कि पंत और उर्वशी दोनों ही उत्तराखंड के लोकप्रिय चेहरे हैं इसलिए दोनों के लिंकअप्स का ये भी बड़ा कारण है। फिलहाल इस वक्त फिर से उर्वशी जमकर ट्रोल हो रही हैं।
ऋषभ पंत को आई गंभीर चोटें
मालूम हो कि स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार आज सुबह करीब 5:30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर डिवाइडर से टकरा गई। उनकी कार तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कहा जा रहा है कि फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं और डॉक्टरों की पूरी टीम इस वक्त उनके इलाज में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications