IND vs WI: तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को लेकर छिड़ी बहस, आकाश चोपड़ा ने बताया कौन है बेहतर विकल्प
Sports News: बीसीसीआई (BCCI) ने बुधवार को वेस्टइंडीज दौर के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया की 15 खिलाड़ियों की स्क्वॉड में यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को पहली बार जगह मिली है। इस कड़ी में भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने तिलक वर्मा के चयन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर चयनकर्ता भारत की T20I टीम के लिए लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज की तलाश कर रहे होते तो रिंकू सिंह (Rinku Singh), तिलक वर्मा (Tilak Varma) से बेहतर विकल्प हो सकते थे। दरअसल, रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में फिनिशर के रूप में कुछ जबरदस्त पारियां खेलीं थी, सबको उम्मीद थी कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आकाश चोपड़ा ने तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह को बताया बेहतर विकल्प
चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा कि, 'रिंकू को वर्मा से आगे चुना जाना चाहिए था।उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि टीम तिलक वर्मा को नंबर 3 पर खिलाने के बारे में सोच रही है। अगर वे हार्दिक पंड्या के बाद बल्लेबाजी के लिए किसी खिलाड़ी की तलाश कर रहे थे, तो रिंकू सिंह बेहतर विकल्प हो सकते थे।
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने बताया कि वर्मा को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि, 'आप शायद तिलक वर्मा को लोअर ऑर्डर में खिलाना चाहेंगे, क्योंकि चाहे वह इशान किशन हों या संजू सैमसन, आपने जो दो विकेटकीपर चुने हैं, उनकी बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छी जगह टॉप तीन में है। अगर वो ऐसे खिलाड़ी की तलाश कर रहे थे जो हार्दिक पांड्या के बाद खेल सके सके तो फिर रिंकू सिंह ज्यादा बेहतर विकल्प होते।
तिलक वर्मा का अब तक का करियर
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आईपीएल में अब तक 25 मैचों में 740 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम तीन 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। तिलक ने 47 टी20 मैचों में 1418 रन बनाए हैं।
रिंकू सिंह का अब तक का करियर
रिंकू सिंह ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 31 मैच खेले हैं और 36.25 की औसत के साथ 725 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 67* रन है। रिंकू सिंह ने अपने आईपीएल करियर में 54 चौके और 38 छक्के लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications