आंखों में आंसू लेकर मैदान पर लौटे रिंकू सिंह! पिता के निधन के 24 घंटे बाद परिवार छोड़ देश के लिए पहुंचे कोलकाता

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए देश और तिरंगा सबसे ऊपर है। शुक्रवार (27 फरवरी) की सुबह अपने पिता खानचंद सिंह को खोने और दोपहर में उनका अंतिम संस्कार करने के महज 24 घंटे के भीतर रिंकू शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे अहम मुकाबले से पहले रिंकू का यह कदम करोड़ों फैंस की आंखों में आंसू और सीने में गर्व भर देने वाला है। रिंकू सिंह के पिता लंबे समय से कैंसर (चौथी स्टेज) से जूझ रहे थे और शुक्रवार सुबह उन्होंने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

rinku singh

पिता को विदा कर वापस लौटे

रिंकू ने अपने पैतृक गांव अलीगढ़ में पिता की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवाजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि रिंकू शनिवार को कोलकाता पहुंच गए हैं और रविवार (1 मार्च) को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कोलकाता से जुड़ी रिंकू की भावनाएं

कल का मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। यह वही मैदान है जहां रिंकू आईपीएल में केकेआर (KKR) के लिए खेलकर सुपरस्टार बने थे। अब इसी मैदान पर वह अपने करियर की सबसे कठिन घड़ी में टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। फैंस का मानना है कि रिंकू अपने दिवंगत पिता को एक यादगार पारी खेलकर श्रद्धांजलि देना चाहेंगे।

भारत के लिए अब अंतिम मौका

भारत के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल में पहुंचने का आखिरी रास्ता है। रिंकू की वापसी से टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिली है। हालांकि वह इस टूर्नामेंट में अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उनकी 'फिनिशर' वाली काबिलियत पर कप्तान सूर्या और कोच को पूरा भरोसा है। हालांकि प्लेइंग इलेवन को लेकर टॉस के समय ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+