Rinku Singh Father Funeral: रिंकू सिंह के पिता खानचंद का कहां होगा अंतिम संस्कार? कौन देगा मुखाग्नि?
Rinku Singh Ke Pita Ka Antim Sanskar: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता खानचंद सिंह (Khanchand Singh) का आज निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके कारण उनका इलाज चल रहा था। रिंकू सिंह वर्तमान में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के साथ थे, पिता के निधन की खबर सुनते ही वापस लौट आए हैं।
रिंकू सिंह के पिता के निधन की मुख्य वजह स्टेज-4 लिवर कैंसर (Stage 4 Liver Cancer) थी। उनकी हालत पिछले कुछ दिनों से बेहद नाजुक बनी हुई थी और वह मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार सुबह उनका देहांत हो गया।

कहां होगा रिंकू के पिता खानचंद्र का अंतिम संस्कार?
रिंकू सिंह के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, उनके पिता खानचंद सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास अलीगढ़ में किया जाएगा। अस्पताल की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को नोएडा से अलीगढ़ भेज दिया गया है। अलीगढ़ के स्थानीय श्मशान घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान खेल जगत और स्थानीय प्रशासन से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
रिंकू सिंह के पिता खानचंद को कौन देगा मुखाग्नि?
हिंदू धर्म की मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार, आमतौर पर परिवार का बड़ा बेटा ही माता-पिता को मुखाग्नि (अंतिम संस्कार की रस्म) देता है। रिंकू सिंह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके परिवार में उनसे बड़े दो भाई सोनू और मुकुल हैं। धार्मिक रीति-रिवाजों के पालन के तहत, रिंकू के बड़े भाई ही मुखाग्नि की रस्म अदा करेंगे, जबकि रिंकू और उनके छोटे भाई शीलू व जीतू इस दुखद घड़ी में अपने भाइयों और मां वीणा देवी का संबल बनेंगे।
रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चेन्नई में प्रैक्टिस सेशन छोड़कर पिता की नाजुक हालत को देखते हुए घर लौटे थे। हालांकि वह जिंबाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम में वापस आए थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।
हरभजन सिंह ने जताया दुख
पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर दुख प्रकट करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया है। हरभजन ने लिखा, रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय होगा, भले ही वह T20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी ज़िम्मेदारियों के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे। मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और दुखी परिवार को हिम्मत और शक्ति दें।












Click it and Unblock the Notifications