सारा नहीं इस खूबसूरत हसीना को डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? जल्द होगी शादी! एक्ट्रेस ने दिया जवाब
Shubman Gill Wedding News: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल मौजूदा समय में न्यूयॉर्क में हैं। भारत को यहां टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलना है। टी-20 वर्ल्ड कप की मैन टीम में शुभमन गिल का नाम नहीं है। हालांकि, शुभमन गिल को रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है। अगर कोई खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होता है तो ऐसे में शुभमन गिल को खेलने का मौका मिल सकता है।
सामने आई शादी की खबर
टी-20 वर्ल्ड कप के बीच शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शुभमन गिल जल्द ही टीवी की हसीना रिद्धिमा पंडित के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। खबरों की मानें तो शुभमन गिल और रिद्धिमा पंडित दिसंबर में सात फेरे लेंगे।
सारा के साथ जुड़ चुका है नाम
रिद्धिमा पंडित से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ भी शुभमन गिल का नाम जुड़ चुका है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिद्धिमा पंडित और शुभमन गिल पिछले कुछ समय से डेट कर रहे हैं और दोनों ही अपने रिलेशनशिप को नया नाम देना चाहते हैं। यही वजह है कि इस साल के अंत में यानी कि दिसंबर 2024 में दोनों शादी कर लेंगे।
एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
टेलीविजन एक्ट्रेस रिधिमा पंडित ने आखिरकार इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि वह शुभमन गिल से शादी नहीं कर रही हैं। 'बहू हमारी रजनीकांत' की एक्ट्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, रिधिमा पंडित ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं पत्रकारों के बहुत सारे कॉल से जाग गई, जो मेरी शादी के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन क्या शादी? मैं शादी नहीं कर रही हूँ और अगर मेरे जीवन में ऐसा कुछ महत्वपूर्ण होता है तो मैं खुद सामने आकर खबर की घोषणा करूंगी, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
मां को लेकर कही यह बात
हाल ही में न्यूज18 शो के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रिधिमा ने दावा किया कि टेलीविजन सेट पर कोई भी दुर्व्यवहार के बारे में बात नहीं करता है। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन एक घटना को याद कर बताया कि एक निर्माता ने उन्हें अस्पताल में उनकी बीमार मां से मिलने नहीं दिया था। जिस कारण वह बेहद दुखी हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications