जब बेंच पर बैठे-बैठे परेशान होते थे सूर्यकुमार यादव, फिर इस तरह बदली किस्मत, पोंटिंग ने बताया पुराना किस्सा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मौचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने में मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का अहम रोल रहा था।
नई दिल्ली, 28 सितंबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मौचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने में मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का अहम रोल रहा था। वह टीम के लिए चौथे नंबर पर लगातार अहम पारियां खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से तेज गति से 69 रन निकले, जिस कारण टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने में सफल रही।

KKR में चयन होने के बाद बदली सूर्या की किस्मत
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग कई मौकों पर सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर इस बल्लेबाज को लेकर अपनी दिल की बात कही है। रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चुने जाने के बाद सूर्यकुमार यादव के करियर में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने केकेआर के लिए कई पारियों में लॉ मिडल ऑर्डर में आकर बेहतरीन पारियां खेली।

आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर मिली टीम में जगह
केकेआर के बाद सूर्या को पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने साल 2018 की नीलामी में खरीदा और वहां से यादव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आईपीएल के 2020 सीजन में जब उन्होंने 40 की औसत से 480 रन बनाए तो सूर्या कुमार को भारत के लिए खेलने के लिए चुना गया। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए भी वनडे और टी-20 में कमाल का प्रदर्शन किया।

रिकी पोंटिग ने याद किया पुराना किस्सा
रिकी पोंटिग ने बताया कि जब वह मुंबई के कोच थे, तब 18-19 साल के सूर्यकुमार यादव उनके पास आकर कई चीजें पूछा करते थे। लेकिन उस दौरान सूर्या को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाता था क्योंकि टीम में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद थे। इसके बाद मुंबई से ट्रेड होकर वह केकेआर के खेमे में पहुंच गए, जहां उन्हें बल्लेबाजी करने का भरपूर मौका मिला। वहीं से लोगों का ध्यान इस बल्लेबाज पर गया और आज वह टीम इंडिया का एक अहम खिलाड़ी है।

सूर्य कुमार बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
सूर्य कुमार इस साल अब तक 20 पारियों में 682 रन बना चुके हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को वह 8 रन बना लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह एक साल में सबसे अधिक टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर वन पर आ जाएंगे। इससे पहले साल 2018 में धवन ने 17 पारियों में 689 रन बनाए थे। सूर्य कुमार के पास धवन को पछाड़ने का शानदार मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications