दिवाली पर खास लुक में WOW दिखे रिकी पोंटिंग, दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर पूछा कुर्ते का रंग
World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दिवाली के खास मौके पर टीम इंडिया को मिली जीत ने खुशी को दोगुना कर दिया। भारत ने रविवार को बेंगलुरु में अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में नीदरलैंड को 160 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही विश्व कप में अपना लगातार 9वां मैच जीत लिया। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने एक दिल जीतने वाला वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत को मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को साथ में देखा जा सकता है। इस दौरान पोंटिंग के हाथ में एक मिठाई का डिब्बा भी है। दिवाली के मौके पर पंत को जींस और हुडी के साथ कैप में देखा जा सकता है, जबकि पोंटिंग पीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिवाली के खास अवसर पर कुर्ता पहना हुआ था, इसलिए फ्रैंचाइजी ने वीडियो को जसमीन कौर को टैग किया, जो अपने वायरल वीडियो- 'जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव' को लेकर काफी प्रसिद्ध हुईं, उनसे पोंटिंग के कुर्ते का रंग पूछा।
वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हाय @designmachinesuitslive, कृपया हमें इस कुर्ते के रंग का नाम बताने में मदद करें जिसमें रिकी wow जैसे दिख रहे हैं।' उन्होंने लिखा है, 'हमारा सुझाव: ऑस्ट्रेलियाई पीला ओह माय गॉड 𝑾𝙊𝑾।' इसके साथ ही पीले हर्ट की इमोजी भी लगाई है।
वार्नर ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं
वहीं दूसरी ओर डेविड वॉर्नर का भारत के प्रति प्रेम जगजाहिर है। देश में उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जिनकी खुशी के लिए ऑस्ट्रेलिया के इस टॉप बल्लेबाज ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वार्नर ने लिखा, 'हम आपको और आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, हमें उम्मीद है कि यह साल ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। कृपया प्रियजनों के साथ जुड़े रहें और उन्हें गले लगाएं।'












Click it and Unblock the Notifications