Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Richa Ghosh ने महिला एशिया कप में रचा इतिहास, किया ऐसा कमाल जो कभी नहीं हुआ

Women Asia Cup Richa Ghosh Create History: यूएई के खिलाफ अर्धशतक लगाकर ऋचा घोष ने इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऋचा घोष ने तीसरी सबसे तेज अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की। स्मृति मंधावा ने 24 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का कारनामा किया था। वहीं शेफाली वर्मा ने भी 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है।

ऋचा घोष ने रचा इतिहास

महिला एशिया कप 2024 में ऋचा घोष का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। उन्होंने मात्र 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और भारतीय महिला क्रिकेटरों के एक विशेष क्लब में शामिल हो गईं। इसके अलावा वह भारत के लिए महिला एशिया कप में अर्धशतक जड़ने वाली पहली महिला विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गई हैं।

Richa Ghosh 1

स्मृति मंधाना ने जड़ा है सबसे तेज अर्धशतक

स्मृति मंधाना 24 गेंदों में अर्धशतक बनाकर टॉप पर बनी हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक बनाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। ऋचा घोष ने 26 गेंदों में अर्धशतक बनाकर शेफाली वर्मा की उपलब्धि की बराबरी कर ली है। ऋचा घोष के इस अर्धशतक को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उनकीबड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है।

ऋचा घोष ने किया कमाल

ऋचा का प्रदर्शन न केवल उनकी प्रतिभा को दर्शाता है बल्कि भारत की बल्लेबाजी लाइनअप में गहराई भी दिखाने का काम करती है। दबाव में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता भारत के लिए पॉजिटिव साइन है। ऋचा घोष की विस्फोटक पारी ने महिला एशिया कप 2024 में भारत के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कराई है। उनके तेज रनों की बदौलत यूएई के खिलाफ टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया।

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर।

संयुक्त अरब अमीरात: ईशा रोहित ओझा (कप्तान), तीर्था सतीश (विकेटकीपर), रिनिथा राजिथ, समायरा धरणीधरका, कविशा एगोडागे, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णव महेश, रितिका राजिथ, लावण्या केनी, इंदुजा नंदकुमार।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+