Reema Malhotra Exclusive: शिखर धवन का संन्यास लेने का फैसला कितना सही? गब्बर की दहाड़ IPL में रहेगी जारी
Reema Malhotra Exclusive Interview: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट दोनों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 38 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। 24 अगस्त यानी शनिवार को शिखर धवन ने फैंस के साथ भावुक अंदाज में संन्यास का ऐलान किया।
रीमा मल्होत्रा ने कही दिल की बात
पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा ने शिखर धवन को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए रीमा ने शिखर धवन के क्रिकेट करियर को शानदार बताया। रीमा ने कहा कि जिसका नाम ही शिखर है वो अपने खेल में भी शिखर पर चढ़ता गया। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट से लेकर नेशनल टीम तक के लिए शिखर धवन ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।

शिखर धवन को कहते हैं मिस्टर ICC
रीमा मल्होत्रा के मुताबिक साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले शिखर धवन ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अलग-अलग टूर्नामेंटों में उनके बल्ले से टीम के लिए अहम रन निकले थे। रीमा मल्होत्रा ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि शिखर धवन के नाम पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए जरूर विचार किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शिखर धवन का आईसीसी इवेंट्स में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। यही वजह है कि धवन को मिस्टर ICC कहकर पुकारा जाता है। रीमा मल्होत्रा के मुकाबिक लंबे समय से क्रिकेट से दूर शिखर धवन के लिए यह संन्यास लेने का बिल्कुल सही वक्त था। उन्होंन धवन को आने वाले करियर के लिए शुभकामनाएं दी है।
क्या आईपीएल खेलेंगे धवन
पिछले आईपीएल में शिखर धवन चोटिल हो गए थे। जिस वजह से वह पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। रीमा ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि शिखर धवन बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक लीडर भी हैं। आईपीएल में हर फ्रेंचाइजी को इस तरीके की खिलाड़ी की जरूरत रहती है। मुझे लगता है कि पंजाब किंग्स की टीम मेगा ऑक्शन से पहले शिखर धवन को रिटेन करना चाहेगी।
जानिए धवन ने क्या कहा
धवन अपने सफर को याद करते हुए कहते हैं कि सभी को नमस्कार। आज मैं उस मुकाम पर खड़ा हूं, जहां से पीछे देखने पर मुझे सिर्फ यादें नजर आती हैं और आगे देखने पर पूरी दुनिया नजर आती है। मेरी हमेशा एक ही मंजिल थी। भारत के लिए खेलना। वही हुआ। इसके लिए मैं बहुत से लोगों का शुक्रगुजार हूं। इसमें मेरा परिवार सबसे पहले आता है। मैं अपने बचपन के कोच तारक सिन्हा जी और मदन शर्मा जी का भी शुक्रगुजार हूं।












Click it and Unblock the Notifications