RCB vs KKR: विराट कोहली हार के बाद भड़के, बोले हम इसी के लायक हैं
आरसीबी की हार के बाद विराट कोहली ने उन क्षेत्रों की तरफ इशारा किया, जहाँ टीम का खराब प्रदर्शन रहा।

RCB vs KKR: आरसीबी की टीम को बेंगलुरु में केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा। घरेलू मैदान पर खेलते हुए आरसीबी को हार झेलनी पड़ी। विराट कोहली इस मुकाबले में टीम की कमान संभाले हुए थे लेकिन इस बार उनकी रणनीति काम नहीं आई।
कोहली ने इससे पहले खेले गए दो मैचों में टीम को जीत दिलाने में सफलता हासिल की थी। इस बार व्यक्तिगत तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन टीम बेहतर नहीं कर पाई। हार के बाद कोहली की तरफ से एक अलग ही बयान आया। उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन को हार का कारण माना।
कोहली ने कहा कि हमने गेम केकेआर को दे दिया था। हम इस हार के ही हकदार थे। हम प्रोफेशनल नहीं थे। हमने गेंदबाजी अच्छी की थी लेकिन हमारी फील्डिंग स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं थी। हमने यह मैच फ्री में ही केकेआर की झोली में डाल दिया।
कप्तान कोहली ने कहा कि फील्डिंग के समय ऐसा मौका आया जब हमने 4-5 में कई मौके गंवाए। इससे हमें 25-30 रनों का भुगतान करना पड़ा। बल्लेबाजी में हमने खुद को काफी अच्छी तरह से सेट कर लिया था लेकिन बाद में चार से पांच विकेट आसानी से गिर गए। गेंद विकेट लेने वाली नहीं थी लेकिन हमने फील्डरों के हाथों में शॉट खेले।
गौरतलब है कि केकेआर ने इस सीजन आरसीबी को दूसरी बार हरा दिया। ईडन गार्डंस के बाद बेंगलुरु में कोलकाता ने जेट दर्ज की। केकेआर ने यह मुकाबला 21 रनों से जीत लिया। पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 5 विकेट पर 200 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी ने 8 विकेट पर 179 रनों का स्कोर बनाया। कप्तान कोहली के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। अन्य सभी बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। इस तरह केकेआर ने इस सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications