RCB vs KKR Live: आरसीबी-केकेआर का मैच लाइव कहां देखें? क्या फ्री में देखने की मिलेगी सुविधा
RCB vs KKR Live Streaming: आईपीएल का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। आरसीबी और केकेआर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी इस सीजन धमाल करने में सफल रही है। आरसीबी आज का मुकाबला जीतकर प्लेऑफ़ में जाने का पूरा प्रयास करेगी।
केकेआर की स्थिति खराब ही नज़र आ रही है। केकेआर के लिए आज का मुकाबला जीतना काफी जरूरी है। अगर आज के मुकाबले में केकेआर को पराजय का सामना करना पड़ता है, तो प्लेऑफ़ से बाहर हो जाएगी। ऐसे में केकेआर के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है।

आरसीबी के लिए विराट कोहली की फॉर्म ख़ुशी का विषय है, इस सीजन वह अपने बल्ले से तबाही मचाने में सफल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद वह पहली बार मैदान पर उतरने वाले हैं। कोहली के बल्ले से आज के मुकाबले में भी रनों की उम्मीद की जा सकती है।
RCB vs KKR Live Streaming
मैच के लाइव स्ट्रीमिंग की बात की जाए, तो भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे टॉस होना है और 7:30 बजे इस मुकाबले की पहली गेंद डाली जाएगी। टीवी पर इस मुकाबला का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। ओटीटी में यह मुकाबला जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है लेकिन फ्री में देखने की व्यवस्था नहीं होगी। मैच के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा, अन्यथा एयरटेल और जियो सिमकार्ड वाले यूजर्स के विशेष रिचार्ज में फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
RCB vs KKR पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिच से स्पिनरों को मदद मिल सकती है, छोटी बाउंड्री का फायदा बल्लेबाजों को मिलेगा लेकिन पिच कठिन होने से बैटिंग थोड़ी मुश्किल रहेगी। मौसम को लेकर स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती, टॉस से एक घंटा पहले बारिश की संभावना है, बाद में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन मैच पूरी तरह से नहीं धुलेगा। कोहली के फैन्स आज उनके टेस्ट रिटायरमेंट की बधाई देने के लिए सफेद जर्सी पहनकर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications