RCB vs GT: विराट कोहली और डुप्लेसी की जोड़ी नंबर-1, रचा इतिहास, इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक बार फिर विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है।

RCB vs GT, 70th Match, Indian Premier League 2023: चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को एक बार फिर कप्तान फाफ डुप्सेसिस और अनुभवी विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की।
एक सीजन में बनाया रिकॉर्ड: फाफ डुप्सेसिस और विराट कोहली की जोड़ी इस सीजन आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आए हैं। इन दोनों के बीच अब तक इस सीजन में कुल 8 अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। यह किसी भी सीजन में किसी भी बल्लेबाजों की जोड़ी द्वारा बनाया गया सबसे अधिक बार 50 रनों की साझेदारी है। इससे पहले आईपीएल में इतनी बार किसी भी जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी नहीं निभाई थी।
कोहली ने जड़ा अर्धशतक: विराट कोहली ने आईपीएल में अपना 51वां अर्धशतक लगा दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ करो या मरो वाले इस मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतक जड़कर टीम को मैच में बनाए रखा। कोहली ने महज 36 गेंदों में इस सीजन का अपना सातवां और चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांचवां अर्धशतक लगाने का काम किया। कोहली ने अपनी पारी के दौरान चौकों की हैट्रिक भी लगाई।
डुप्लेसिस ने बनाए 28 रन: नूर अहमद ने फाफ डुप्लेसिस का विकेट झटकने का काम किया। डुप्लेसिस 19 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। डुप्लेसिस का कैच राहुल तेवतिया ने स्लिप में पकड़ने का काम किया। प्लेसिस के बाद ग्लेन मैक्सवेल भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
डुप्लेसिस-कोहली ने मिलकर बनाए 939 रन: कप्तान फाफ डुप्सेसिस और अनुभवी विराट कोहली ने इस सीजन मिलकर आरसीबी के लिए अब तक 939 रन बना लिए हैं। इससे पहले साल 2016 में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए इतने रन बनाए थे। अगर आरसीबी गुजरात को हराती है तो रनों में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
नहीं चला ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला: ग्लेन मैक्सवेल से इस अहम मैच में टीम को बड़े रनों की उम्मीद थी। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। राशिद खान ने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। मैक्सवेल ने पांच गेंद पर 11 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। इसके बाद नूर अहमद ने महिपाल लोमरोर को ऋद्धिमान साहा के हाथों स्टंप आउट कराया।












Click it and Unblock the Notifications