RCB vs GT: सेंचुरी पर तालियां बजातीं अनुष्का ने विराट कोहली को सरेआम दिया फ्लाइंग किस, फैंस ने भी ठोका सलाम
Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने लगातार दूसरे मैच में शतक जमाने में कामयाबी हासिल की है।

RCB vs GT, 70th Match, Indian Premier League 2023: चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य रखा है। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने ताबड़तोड़ शतक जड़ने का काम किया। कोहली ने नाबाद रहते हुए टीम के लिए 101 रन बनाने का काम किया।
गुजरात टाइटंस को 198 रन का लक्ष्य: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 61 गेंद पर नाबाद 101 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। एक छोर से लगातार विकेट गिरते चले गए, लेकिन कोहली ने एक तरफ से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। कोहली ने सूझबूझ भरी पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
अनुष्का ने दिया फ्लाइंग किस: आरसीबी और गुजरात का मुकाबला देखने के लिए विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद थीं। वह विराट कोहली के हर शॉट पर तालियां बजाती हुई नजर आईं। इस बीच जब विराट कोहली ने अपना शतक पूरा किया तो अनुष्का शर्मा ने फ्लाइंग किस कर विराट कोहली के प्रति अपने प्यार को जताया।
फैंस भी कर रहे ताऱीफ: विराट कोहली के बल्ले से लगातार दो मैचों में दो शतक देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी किंग कोहली की तारीफ कर रहे हैं। विराट कोहली को लेकर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं। रन मशीन कोहली इस सीजन कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कोहली ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।
विराट का सातवां शतक: कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में 7 शतकों के साथ कोहली ने क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल और विराट कोहली 6-6 शतक के साथ बराबरी पर थे।












Click it and Unblock the Notifications