RCB Victory Parade: जिस एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ जानें उसके बारे में सबकुछ
RCB victory parade: आरसीबी (RCB) के आईपीएल 2025 जीतने की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर टीम की जीत का जश्न भगदड़ और मातम में बदल गया। बुधवार शाम हुई भगदड़ में अब तक (शाम 6 बजे तक) सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। पूरे शहर में और सड़कों पर लोगों का सैलाब नजर आ रहा था। अनियंत्रित भीड़ का प्रबंधन करने में पुलिस और प्रशासन नाकाम रहे और दुर्घटना हो गई। जानें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का पूरा इतिहास और मौजूदा स्थिति।
RCB victory parade: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का इतिहास
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का नामकरण बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और पेशे से वकील एम चिन्नास्वामी के नाम पर रखा गया है। एम चिन्नास्वामी क्रिकेट के बेहतरीन प्रशासकों में शुमार किए जाते हैं। यह स्टेडियम बेंगलुरु शहर के महात्मा गांधी रोड पर है।

यह भी पढ़ें: RCB की जीत के जश्न में छाया मातम, भगदड़ में कई लोग जख्मी, तीन की मौत
M chinnaswami Stadium Facts
दर्शक क्षमता: इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 40,000 है और यहां अब तक कई महत्वपूर्ण मुकाबले आयोजित हो चुके हैं। 1996 में इसी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ था।
स्टेडियम गेट: स्टेडियम में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुल 21 गेट बनाए गए हैं। प्रवेश और निकास दोनों के लिए अलग-अलग गेट हैं। गेट 1-6 तक की एंट्री कब्बन रोड की तरफ से, गेट नंबर 7-11 की एंट्री लिंक रोड की तरफ से और गेट 12 से 21 तक की एंट्री क्वींस रोड की तरफ से होती है।
स्टेडियम का प्रबंधन: एम . चिन्नास्वामी स्टेडियम कर्नाटक सरकार के स्वामित्व में है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ही इसके प्रबंधन का काम देखता है। यह स्टेडियम कर्नाटक क्रिकेट का घरेलू मैदान है। आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों ही टीमों का होमग्राउंड भी है।
सौर उर्जा से संचालित होने वाला स्टेडियम: यह दुनिया का पहला क्रिकेट स्टेडियम है, जो स्टेडियम के संचालन के लिए बिजली का बड़ा हिस्सा सौर पैनल के जरिए उत्पन्न करता है। साल 2017 में इस स्टेडियम में आउटफील्ड गीला होने पर पानी निकालने के लिए एक आधुनिक ड्रैनेज सिस्टम लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: RCB की जीत का जश्न मना रहे फैंस की हुई डंडों से पिटाई, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने












Click it and Unblock the Notifications