BCCI ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, मैच रद्द होते ही किया स्पेशन ट्रेन का इंतजाम
BCCI to arrange special train: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला अचानक रद्द कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ को लाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द (BCCI to arrange special train)
बारिश के कारण पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला देरी से शुरू हुआ। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में फ्लडलाइट बंद होने से मैच अचानक 10.1 ओवर पर रुक गया। इस घटना के बीच बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के बीच बैठक शुरू हुई। शुरू में लगा कि फ्लडलाइट में खराबी के कारण ऐसा हुआ है, लेकिन जल्द ही पुष्टि हो गई कि आस-पास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी के बाद सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट हुआ, जिसके कारण पहाड़ी शहर में ब्लैकआउट हो गया।

खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम
टाइम्स ऑफ इंडिया ने शुक्ला के हवाले से बताया कि हम ऊना से एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं, जो धर्मशाला से ज्यादा दूर नहीं है। ताकि सभी को सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके। फिलहाल मैच रद्द कर दिया गया है और स्टेडियम को खाली करा लिया गया है। हम कल की स्थिति के आधार पर टूर्नामेंट के भविष्य पर फैसला लेंगे। फिलहाल खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है।
10.1 ओवर के बाद रोक दिया गया मैच
फ्लडलाइट बंद होने के बाद खिलाड़ियों और अधिकारियों को जल्द ही अंदर ले जाया गया। जबकि आईपीएल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल को पूरी भीड़ से तुरंत आयोजन स्थल खाली करने के लिए कहते हुए देखा गया। जब लाइटें बंद हुईं तब पंजाब किंग्स का स्कोर 10.1 ओवर में 122/1 था। प्रभसिमरन सिंह 28 गेंदों पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार प्रियांश आर्य ने 34 गेंदों पर 70 रन बनाए, लेकिन तेज गेंदबाज टी नटराजन की गेंद पर आउट होने से पहले खेल रोक दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications