RCB vs RR: आरसीबी की हार से फैंस का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर छलका दर्द, एक नजर मीम्स पर

नई दिल्ली, मई 27। आईपीएल के 15वें सीजन में भी RCB का खिताबी ट्रॉफी को हाथ में लेने का ख्वाब फिर से अधूरा रह गया। क्वालीफायर 2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। क्वालीफायर 2 मुकाबले में आरसीबी की उम्मीदों को झटका देने का काम किया जोस बटलर ने। जी हां, बटलर ने इस सीजन का चौथा शतक जड़ दिया। बटलर के शतक की बदौलत ही राजस्थान की टीम आसानी से मैच जीत गई।

RCB Fans

एक साल का और बढ़ गया इंतजार

आपको बता दें कि आईपीएल के 15वें सीजन में आरसीबी की टीम एकबार फिर नॉकआउट राउंड तक पहुंची, लेकिन खिताब से दूर रह गई। आपको बता दें कि 2015 के बाद आरसीबी की टीम पहली बार क्वालीफायर तक पहुंची थी। ऐसे में इस टीम के पास सुनहरा मौका था चैंपियन बनने का, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के चलते वो मौका फिर एक साल के लिए टल गया है।

लगातार तीसरी प्लेऑफ में पहुंचने के बाद हारी टीम

आपको बता दें कि यह लगातार तीसरा मौका है जब बैंगलोर की टीम प्लेआफ में पहुंचने के बाद हारकर बाहर हुई। इससे पहले साल 2020 में हैदराबाद ने आरसीबी को एलिमिनेटर में हराकर बाहर किया था। इसके बाद 2021 में भी टीम एलिमिनेटर में हारकर बाहर हुई थी। उस वक्त केकेआर ने आरसीबी को हराकर बाहर किया था। इस बार क्वालीफायर 2 में राजस्थान के खिलाफ टीम को हार मिली।

क्वालीफायर 2 में आरसीबी की हार के बाद फैंस इस हार से बहुत निराश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का दर्द छलक रहा है। आइए एक नजर इस हार को लेकर बनने वाले मीम्स पर डालते हैं।

ये भी पढ़ें: RCB vs RR: फिर टूटा आरसीबी का खिताब जीतने का सपना, बटलर की पारी से फाइनल में पहुंची राजस्थान रॉयल्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+