खत्म नहीं हो रहा RCB की हार का सिलसिला, भारी पड़ गईं ये गलतियां
इस आईपीएल में भी आरसीबी की हार का सिलसिला टूटने का नाम नहीं ले रहा है। केकेआर के खिलाफ मैच में एक बार फिर से आरसीबी की टीम को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हार का सामना करना पड़ा है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 222 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने अच्छी शुरुआत की। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि आरसीबी की टीम इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन टीम को आखिर में एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

केकेआर और आरसीबी के खिलाफ मैच की बात करें तो आरसीबी की टीम से दो बड़ी गलतियां हुई जिसके चलते टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। मोहम्मद सिराज और यश दयाल ने गेंदबाजी की अच्छी शुरुआत की लेकिन दोनों के ओवर के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने गेंद लौकी फर्ग्यूसन को थमा दी।
यश दयाल अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और गेंद को अच्छा घुमा रहे थे, बल्लेबाजों को उनका सामना करने में दिक्कत भी हो रही थी। उनके खिलाफ सुनील नरेन और फिल साल्ट अटैक नहीं कर पा रहे थे। लेकिन चौथे ओवर में जब लौकी फर्ग्यूसन ने गेंद थामी तो साल्ट ने इस ओवर में चार चौके और दो छक्के जड़ दिए और ओवर में 28 रन बना डाले।
कप्तान डुप्लेसिस की इस गलती के चलते केकेआर की टीम ने मैच का रुख अपनी ओर मोड़ दिया। आरसीबी की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते जबरदस्त फॉर्म में चल रहे सुनील नरेन सस्ते में आउट हो गए और बल्ले से आरसीबी को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा सके। हालांकि गेंद से जरूर उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।
मोहम्मद सिराज और यश दयाल नरेन को पूरी तरह से बांधने में सफल रहे थे। ऐसे में आरसीबी की यह प्लानिंग सफल रही। नारायण 15 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। सुनील नारायण को आउट करने के लिए कप्तान ने जबरदस्त फील्डिंग सेट की और उन्हें लॉन्ग ऑफ पर कैच कराकर आउट कराया।
विल जैक्स और रजत पाटीदार जब बल्लेबाजी करने के लिए आए आरसीबी मैच को कंट्रोल कर रही थी। लेकिन जैक ने लॉन्ग ऑफ पर आंद्रे रसेल को आउट कराया। वहीं रजत पाटीदार ने जोखिम लिया और अपना विकेट गंवा दिया। कैमरून ग्रीन ने भी सुनील नारायण को बड़ा शॉट मारने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अपना विकेट मिडविकेट पर थमा दिया।
महिपाल लोमरोर भी उसी ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक भी सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। आरसीबी की टीम ने 137 रन से 156 रन के बीच तीन विकेट गंवा दिए। लगातार गिरते विकेट के चलते आरसीबी अच्छे भले मैच को गंवा बैठी।












Click it and Unblock the Notifications