RCB vs CSK: आरसीबी ने चेन्नई को हराकर किया प्लेऑफ़ में क्वालीफाई, धोनी की टीम हुई बाहर
CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स के सामने आरसीबी ने बड़ा धमाका कर दिया और पीली जर्सी वाली टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया। आरसीबी ने चेन्नई को अंतिम ओवर तक गए मैच में हरा दिया।
टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी ने मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 78 रनों की भागीदारी कर डाली। कोहली ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों की पारी खेली।

फाफ डू प्लेसी अपना अर्धशतक जमाने में सफल रहे। वह 39 गेंदों में 54 रन बनाकर रन आउट हो गए। उनके बाद रजत पाटीदार ने कुछ आकर्षक शॉट जमाए। वह 23 गेंदों में 41 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। कैमरन ग्रीन ने अंत तक रहकर बल्लेबाजी की।
दिनेश कार्तिक ने अंतिम समय में कुछ शॉट खेले लेकिन 14 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। कुछ यही हाल ग्लेन मैक्सवेल का भी रहा। वह 5 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन ग्रीन ने 17 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाकर आरसीबी को 5 विकेट पर 218 रन तक पहुंचा दिया। शार्दुल ठाकुर ने चेन्नई के लिए 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई की शुरुआत भी खराब रही। ओपनर रुतुराज गायकवाड़ पहले ओवर में आते ही पहली गेंद पर आउट हुए। उनके बाद डैरिल मिचेल 4 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से रचिन रविन्द्र और रहाणे ने मामला संभाला लेकिन रहाणे 33 रन बनाकर चलते बने।
रविन्द्र ने अच्छी बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमाई लेकिन दुर्भाग्य से 61 रन पर रन आउट हो गए। उन्होंने 37 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के जड़े। यहाँ से सैंटनर 3 और दुबे 7 रन बनाकर चलते बने। चेन्नई का छठा विएक्त 129 पर गिरने के बाद धोनी और जडेजा ने मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने तेजी से बैटिंग की। धोनी 13 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गए।
अंतिम चार गेंदों में चेन्नई को प्लेऑफ़ के लिए 11 रन की दरकार थी लेकिन यश दयाल ने अच्छी गेंदबाजी कर जडेजा के सामने अंतिम दो गेंद खाली निकाली और चेन्नई को 7 विकेट पर 191 तक रोक दिया। 27 रन से मैच जीतकर आरसीबी ने टॉप चार में जगह बनाई और चेन्नई बाहर हो गई। आरसीबी के लिए यश दयाल ने 2 विकेट झटके। जडेजा 22 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे।












Click it and Unblock the Notifications