WPL 2023: बेंगलुरू को वापसी का भरोसा, सानिया मिर्जा- स्मृति मंधाना की जोड़ी बढ़ाएगी टीम का हौसला
आरसीबी की टीम का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुआ और इसमें उनको हार का सामना करना पड़ा, दिल्ली ने WPL का शानदार आगाज़ किया।

WPL 2023: रविवार को WPL में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हुआ जिसमें बेंगुलुरू की हार हुई। लेकिन इस हार के बावजूद स्मृति मंधाना को भरोसा है कि उनकी टीम जरूर वापसी करेगी। इस प्रतियोगिता में कुल पांच टीम हैं। एक टीम बाकी की चार टीमों से 2-2 मैच खेलेगी। यानी किसी एक टीम के पास आठ मैच खेलने का मौका है। इस तरह आरसीबी के पास वापसी के लिए अभी 7 मैच हैं। (Photo: Twitter)
किरोन पोलार्ड ने विकेट लेकर बल्लेबाज के सामने किया शक्ति प्रदर्शन, PSL मैनेजमेंट ने दी कड़ी सजा
सानिया मिर्जा और स्मृति मंधाना की जोड़ी
वीमेंस प्रीमियर लीग में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना की जोड़ी खूब जमेगी। दोनों का व्यक्तित्व प्रभावशाली है। मैच को नतीजे तक पहुंचाने के लिए एक जैसा समर्पण है। प्रतिद्वंद्वी कितना भी मजबूत क्यों न हो, आखिर तक जूझने में यकीन रखती हैं। सानिया मिर्जा अब टेनिस से संन्यास ले चुकी हैं जबकि स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट के आकाश पर सितारे की तरह चमक रही हैं। वे डब्ल्यूपीएल की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी हैं। सानिया मिर्जा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मेंटर हैं और स्मृति मंधाना टीम की कप्तान। इन दोनों की युगलबंदी से आरसीबी को एक वैचारिक ताकत मिलेगी। जीत के लिए योग्यता के साथ साथ आत्मबल की भी जरूरत होती है। स्मृति मंधाना और सानिया मिर्जा का तालमेल कितना अच्छे है यह उनके एक साक्षात्कार से पता चलता है।
सानिया RCB की मेंटर
सानिया मिर्जा की उम्र 36 साल है और स्मृति मंधाना की 26 साल। दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है। महिला खिलाड़ियों के लिए सानिया मिर्जा एक प्रेरणश्रोत हैं। चाहे जिस भी खेल की महिला प्रतिभागी हों, सानिया मिर्जा की कामयाबी ने उनका हौसला बढ़ाया है। सानिया ने अपनी मेहनत और काबिलियत से टेनिस जैसे खेल में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनायी। उनकी कामयाबी इसलिए खास है क्यों कि उनसे पहले महिला टेनिस में भारत का कोई नाम नहीं था। लेकिन सानिया मिर्जा ने भारतीय महिला टेनिस का नया इतिहास लिख दिया। वे युगल स्पर्धा में दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 3 महिला युगल और 3 मिश्रित युगल समेत कुछ 6 ग्रैंड स्लम खिताब अपने नाम किये। वे टेनिस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता जीतने वाली भारत की एक मात्र महिला खिलाड़ी हैं। अब उनकी खेल उपलब्धियों को क्रिकेट में भुनाने की तैयारी है। आरसीबी ने इसी मकसद से डब्ल्यूपीएल में उन्हें मेंटर बनाया है। उनकी मौजूदगी में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम जाहिर है कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित होगी।
जब मां ने स्मृति को क्रिकेट छोड़ कर टेनिस खेलने को कहा
सानिया मिर्जा जब टेनिस खेलती थीं तो पूरे भारत में उनकी लोकप्रियता बुलंदियों पर थी। तब भारत की अधिकतर मां अपनी बेटी को सानिया जैसा टेनिस स्टार बनानी चाहती थी। खुद स्मृति मंधाना की मां चाहती थीं वे टेनिस केल कर सानिया जैसा मशहूर खिलाड़ी बनें। स्मृति ने सानिया मिर्जा के साथ बातचीत में बताया, मैं करीब दस साल की थी। तब मेरी ने मां ने मुझसे कहा, क्रिकेट की बजाय टेनिस खेलने पर ध्यान दो। लेकिन मुझे क्रिकेट से बेहद प्यार था। इसी जज्बात ने मुझे टेनिस खेलने से रोक दिया। हालांकि उस समय महिला टेनिस में किसी मेहनती खिलाड़ी के लिए बहुत संभावनाएं थीं। लेकिन मेरा मन क्रिकेट में रच-बस चुका था। मैंने क्रिकेट खेलना जारी रखा। इस पर सानिया ने मजाक में कहा, भगवना का शुक्र हैं। जैसे वे कहना चाह रहीं थीं कि स्मृति अगर तुम टेनिस में आती तो मेरा क्या होता।
स्मृति मंधाना को भी सानिया से मिली प्रेरणा
क्रिकेट खेलने के बावजूद स्मृति मंधाना, सानिया मिर्जा को अपना आदर्श मानती हैं। वे कहती हैं, कहीं न कहीं मुझे लगता है कि आपने महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए एक मशाल जलायी है। जब मैं छोटी थी तब अधिकतर लड़कियां सानिया मिर्जा बनना चाहती थीं। वैचारिक रूप से यह एक बड़ी प्रगति थी क्यों कि लड़कियां खेल को करियर बनाने के लिए सोचने लगीं थीं। आपने लड़कियों को सिखाया कि अगर मेहनत और लगन हो तो कामयाबी जरूर मिलती है। मैंने भी क्रिकेट के लिए खूब मेहनत की। यह आज भी जारी है।
Recommended Video
स्मृति मंधाना के दूसरे प्रेरणाश्रोत हैं विराट कोहली
दुनिया के दिग्गज क्रिकेट में शुमार विराट कोहली आरसीबी की तरफ से खेलते हैं। युवा पीढ़ी की महिला क्रिकेटर हों या पुरुष क्रिकेटर, अधिकतर विराट कोहली जैसा ही बनना चाहते हैं। आरसीबी की महिला टीम के लिए कोहली का नाम किसी उत्प्रेरक की तरह है। विराट आइपीएल में 18 नम्बर की जर्सी पहनते हैं। स्मृति भी डब्ल्यूपीएल में 18 नम्बर की जर्सी पहन कर खेल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications