किरोन पोलार्ड ने विकेट लेकर बल्लेबाज के सामने किया शक्ति प्रदर्शन, PSL मैनेजमेंट ने दी कड़ी सजा
पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस के लिए किरोन पोलार्ड खेल रहे हैं और लाहौर कलंदर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान ऐसा हुआ।

Kieron Pollard reprimanded: आईपीएल से संन्यास लेने के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर किरोन पोलार्ड को यूएई के इंटरनेशनल लीग टी20 टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद वह पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेल रहे हैं। पीएसएल के मौजूदा सीजन में किरोन पोलार्ड को मुल्तान सुल्तांस ने खरीदा था। वह हाल ही मुल्तान के ले लाहौर के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरे थे। इस दौरान एक घटना के कारण उनको फटकार मिली है। बल्लेबाज को आउट करने के बाद पोलार्ड ने अग्रेसिव इशारा किया। मुकाबले के बाद इस मामले पर संज्ञान लिया गया।
पोलार्ड ने किया था बल्लेबाज को इशारा
लाहौर के बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक बल्लेबाजी कर रहे थे और पारी का यह तेरहवां ओवर था जिसे पोलार्ड डाल रहे थे। पोलार्ड ने अब्दुल्लाह को खुद की ही गेंद पर कैच आउट कर वापस पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद वह आक्रामक तरीके से सेलिब्रेशन करने लगे। बल्लेबाज को आउट होने के बाद पवेलियन जाने का इशारा भी उनकी तरफ से किया गया। बल्लेबाज इससे भड़क सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पोलार्ड का यह आचरण सही नहीं माना गया।
पीएसएल आचार संहिता का किया उल्लंघन
पोलार्ड को पाकिस्तान सुपर लीग की आचार संहिता के लेवल 1 का दोषी माना गया। वह धारा 2।5 के दोषी माने गए और उनको कड़ी फटकार लगाकर छोड़ दिया गया। पोलार्ड के ऊपर किसी अन्य तरह की कार्रवाई नहीं की गई। उनके ऊपर जुर्माना भी नहीं लगाया गया। अब्दुल्लाह शफीक भड़क जाते, तो शायद मामला बढ़ सकता था।
टीम की हार लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा रहा
गौरतलब है कि अब्दुल्लाह शफीक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और 48 रनों के निजी स्कोर पर उनको पोलार्ड ने चलता किया। हालांकि मुल्तान सुल्तांस को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा लेकिन व्यक्तिगत रूप से पोलार्ड के लिए मैच अच्छा रहा। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने 28 गेंदों का समाना करते हुए 39 रनों की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए पोलार्ड ने 16 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications