'मैं हार्दिक को धोनी का जूनियर वर्जन कहूंगा', इस खिलाड़ी ने दिया ये बयान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का खिताब 29 मई को गुजरात टाइटन्स ने अपने नाम किया। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) भी अंक तालिका में टाॅप दो स्थान में रहे थे।

ipl

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी 2022 के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा सहित कई विशेषज्ञों ने फ्रैंचाइजी में शामिल खिलाड़ियों को अधिक मजबूत नहीं माना था। गुजरात ने कई युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों और कुछ दिग्गजों के लिए बोली लगाई। उस समय सब हैरान रह गए थे जब हार्दिक पांड्या को कप्तान घोषित किया गया। गुजरात के इस फैसले पर भी सवाल उठे क्योंकि हार्दिक फिटनेस को लेकर भी सवालों के घेरे में थे, साथ ही वह फाॅर्म से बाहर थे। लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, टीम ने वो करके दिखाया जिस पर यकीन नहीं था।

यह भी पढ़ें- वो जरूरत पड़ने पर भारत की कप्तानी कर सकता है, मैदान पर रहता है शांत : हरभजन

लीग चरण के अंत में गुजरात ने 14 खेलों में से 10 जीत के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने क्वालीफायर 1 में जीत हासिल कर सीधे फाइनल में भी प्रवेश किया। कप्तान पांड्या को उनके प्रदर्शन और कप्तानी करने की क्षमता के लिए सराहा गया। पांड्या की कप्तानी के बारे में बात करते हुए गुजरात बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ तुलना की। साई किशोर धोनी की कप्तानी में आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम का हिस्सा थे। बाएं हाथ के गेंदबाज ने एनडीटीवी के हवाले से पांड्या को 'धोनी का जूनियर वर्जन' कहा। उन्होंने टीम और सीजन में अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में भी बताया।

साई किशोर ने कहा, 'मैं हार्दिक को धोनी का जूनियर वर्जन कहूंगा। यह एक अच्छा सीजन रहा, लेकिन मेरा मानना है कि मैं बेहतर कर सकता हूं। मैं आने वाले महीने में अपने खेल में सुधार करना जारी रखना चाहूंगा। नेट्स पर एमएस धोनी को गेंदबाजी करना और उनसे खेल के बारे में बात करना मेरे लिए बहुत अच्छा रहा। मैच की स्थिति को पढ़ने में मेरा सुधार हुआ है।" बता दें कि साई किशोन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया और मैच में अपने दो ओवरों में सिर्फ सात रन देकर 2 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+