वो जरूरत पड़ने पर भारत की कप्तानी कर सकता है, मैदान पर रहता है शांत : हरभजन
नई दिल्ली। भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस (जीटी) को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या ऐसे शख्स हैं जो कभी भी विकल्प के ताैर पर भारतीय टीम की कप्तानी भी कर सकता है। ऑलराउंडर पांड्या को 2021 में श्रीलंका दौरे पर उप-कप्तान के रूप में चुना गया था, लेकिन पक्के ताैर पर कोई जिम्मेदारी मिलना बाकी है।
Recommended Video

28 वर्षीय पांड्या को मेगा नीलामी से पहले नई फ्रेंचाइजी ने अनुबंधित किया था। अपने पहले अभियान में टीम का नेतृत्व करते हुए पांड्या ने खिताब जीतने के रास्ते में सिर्फ चार हार का सामना किया। वह आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने। पांड्या को आईपीएल 2022 का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताते हुए हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2022 का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बनना है। उन्होंने एक कप्तान के रूप में इरादा दिखाया। उनकी फिटनेस को लेकर जो भी संदेह थे, उन्होंने उन सभी को दूर कर दिया। उनकी सकारात्मक कप्तानी भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है क्योंकि जरूरत पड़ने पर वह टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं।"
यह भी पढ़ें- पहली पत्नी से मिला धोखा, फिर यूं बदली किस्मत, कार्तिक से जुड़ी 5 खास बातें
ऑलराउंडर पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई। पांड्या के लिए 2021 टी20 विश्व कप सही नहीं रहा था, जहां उन्हें एक बल्लेबाज के ताैर पर उतारा गया पर वह असफल रहे। कई महीनों के रिहैबिलिटेशन से गुजरने के बाद पांड्या ने आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले पूरी फिटनेस हासिल कर ली थी।
हरभजन ने कहा, ''पांड्या का मैदान से बिल्कुल अलग व्यक्तित्व है। लेकिन, जब वह इस पर होते हैं, तो वह एक अलग कप्तान होते हैं। वह बहुत गंभीर और मैदान पर शांत होते हैं। उन्होंने दिखाया कि टीम को कैसे आगे ले जाना है। उन्होंने सबसे अधिक प्रभावित किया।" पांड्या ने आईपीएल 2022 में सभी मोर्चों पर गुजरात के लिए कदम आगे रखा। कप्तानी के अलावा, उन्होंने खुद को नंबर 4 पर प्रमोट किया और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। वह अब केएल राहुल के नेतृत्व में घर में प्रोटियाज के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज में खेलते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications