3 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौका खाने के बाद जडेजा ने अपने स्टाइल में लिया बदला, खेली तूफानी पारी

धर्मशाला, फरवरी 26। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई श्रेयस अय्यर ने, जिन्होंने 44 गेंदों में 74 रन की पारी खेली। अय्यर के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 18 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी खेल डाली। इतना ही नहीं जडेजा ने विनिंग शॉट भी लगाया।

जडेजा ने लिया अपना बदला

जडेजा ने लिया अपना बदला

दरअसल, जडेजा की ये पारी टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए तो खास थी ही, इसके अलावा उनकी ये पारी एक तरह से श्रीलंकाई गेंदबाजों से लिया गया बदला भी था। दरअसल, आज गेंदबाजी के दौरान जडेजा एक ओवर में बहुत महंगे साबित हुए थे। श्रीलंकाई पारी का 9वां ओवर था, जब जडेजा गेंदबाजी करने आए। सामने दनुष्का गुनातिलक बल्लेबाजी कर रहे थे। जडेजा के उस ओवर में गुनातिलक ने गेंदों पर लगातार 2 बाउंड्री जड़ी थी। इसमें पहले छक्का, फिर चौका और फिर तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा था।

गुनातिलक को चौथी गेंद पर किया आउट

गुनातिलक को चौथी गेंद पर किया आउट

ओवर की पहली तीन गेंदों पर 16 रन खाने के बाद जडेजा दबाव में थे, लेकिन दबाव में होने के बाद भी जडेजा ने सधी हुई गेंदबाजी की और चौथी गेंद पर गुनातिलक को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। जडेजा की चौथी गेंद पर गुनातिलक ने लंबा शॉट खेला था। लॉन्ग ऑन पर खड़े वेंकटेश अय्यर ने शानदार कैच लपका और अपनी टीम को पहला विकेट दिलाया। दनुष्का ने 29 गेंदों में 38 रन की पारी खेली थी।

जडेजा ने की तूफानी बल्लेबाजी

जडेजा ने की तूफानी बल्लेबाजी

इसके बाद जब जडेजा बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने तूफानी पारी खेलकर अपना बदला अपने तरीके से ले लिया। जडेजा जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तो टीम इंडिया को 56 रनों की जरुरत थी। जडेजा ने आते ही अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 18 गेंदों में 250 के स्ट्राइक रेट से 45 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा।

ये भी पढ़ें: IND vs SL 2nd T20 : भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजय बढ़त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+