IND vs SL 2nd T20 : भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजय बढ़त
नई दिल्ली। तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने श्रीलंका को पस्त कर दिया। भारत ने पहला मैच 62 रन से जीता था। इसके बाद शनिवार (26 फरवरी) को धर्मशाला मैदान में खेले गए दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की। इसके अलावा भारत ने इस टी20 सीरीज पर भी कब्जा जमाया। भारत की जीत के सूत्रधार श्रेयस अय्यर थे, जिन्होंने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला किया। साथ ही श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया। इस बार श्रीलंका ने पहली पारी में 183 रन पर 5 विकेट गंवाए। भारत ने श्रीलंका द्वारा निर्धारित 184 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में पूरा कर लिया। श्रेयस अय्यर भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 40 गेंदों में नाबाद 69 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके भी लगाए। श्रेयस के साथ रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन ने भी 39-39 रन बनाए। जडेजा ने 1 छक्का और 6 चौके लगाए, जबकि सैमसन ने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। जडेजा ने मैच खत्म करने का काम किया। उन्होंने 18वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। इसके अलावा पहले मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इशान किशन ने मैच में 16 रन बनाए, जबकि कप्तान रोहित सिर्फ एक रन के साथ टेंट में लौट आए।
यह भी पढ़ें- IND vs SL: विराट कोहली दर्शकों के सामने नहीं खेल पाएंगे अपना 100वां टेस्ट मैच
वहीं श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी करते हुए लाहिरू कुमारा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए, जबकि दुष्मंत चमीरा ने रोहित का 1 महत्वपूर्ण विकेट लिया। इससे पहले, पथुम निशंका श्रीलंका के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 53 गेंदों में 75 रन बनाए। इसमें 11 चौके शामिल थे। उनके अलावा कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 47 और दनुष्का गुणालिका ने 38 रन की पारी खेली. उनके अलावा कोई और दहाई अंक का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। गाैर हो कि यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में भारत की लगातार 11वीं जीत थी। श्रीलंका पर भारत की यह 16वीं जीत थी। तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच अब रविवार (27 फरवरी) को धर्मशाला में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications