CSK के साथ जडेजा का विवाद फिर से बढ़ा! जड्डू ने 6 महीने पुराना एक ट्वीट किया डिलीट, जानें क्या था उस ट्वीट में
नई

जडेजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट भी कर दी थी डिलीट
आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा के सीएसके मैनेजमेंट के साथ रिश्ते पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्रम प्रोफाइल से सीएसके से जुड़े सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए थे। इसके अलावा उन्होंने फ्रेंचाइजी को अनफॉलो भी कर दिया था, जिसके बाद यह अफवाहें और मजबूत हो गई थीं कि क्या जड्डू सीएसके को छोड़ने वाले हैं? हालांकि जडेजा ने एक मीडिया सवाल के जवाब में इन अफवाहों पर कुछ भी बोलने से इनकार किया था।

क्या था उस ट्वीट में?
आपको बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से 4 फरवरी 2022 को एक ट्वीट किया गया था। यह ट्वीट जडेजा के लिए था। इस ट्वीट में जड्डू की फोटो सीएसके की टीशर्ट में शेयर की गई थी और सीएसके के साथ उनके सफर की बधाई दी गई थी। फोटो के साथ फ्रेंचाइजी ने लिखा था, "सुपर जड्डू के 10 साल।" इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए जड्डू ने लिखा था, ''10 मोर टू गो''।

2022 के सीजन में सीएसके ने जीते थे केवल 4 मैच
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, क्योंकि पूरे सीजन में चेन्नई ने 14 में से केवल 4 मैच जीते थे। बता दें कि पिछले सीजन में धोनी की जगह रवींद्र जडेजा को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन जड्डू की कप्तानी में टीम लगातार हारती चली गई। ऐसे में जड्डू ने खुद अपनी मर्जी से कप्तानी वापस धोनी को सौंप दी थी। सीएसके 2022 के सीजन में 9वें स्थान पर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications