All Is Not Well? रवींद्र जडेजा ने CSK से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट किए, धोनी को भी नहीं किया था बर्थडे विश
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जडेजा खुद इन बातों के संकेत दिए हैं। दरअसल, रवींद्र जडेजा ने बीते 3 साल में किए गए चेन्नई सुपर किंग्स
नई दिल्ली, 9 जुलाई: रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जडेजा खुद इन बातों के संकेत दिए हैं। दरअसल, रवींद्र जडेजा ने बीते 3 साल में किए गए चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम फ्रेंचाइजी और सर जडेजा के बीच के रिश्तों में दरार आ गई है। सोशल मीडियो तो यहां तक कहा जा रहा है कि शायद अगले सीजन से पहले जडेजा टीम को भी छोड़ सकते हैं।

3 साल के सभी पोस्ट किए डिलीट
जडेजा के पिछले 3 साल के चेन्नई से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट करना साफ दर्शाता है कि फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच बात काफी बिगड़ चुकी है। सिर्फ फ्रेंचाइजी ही नहीं जडेजा और धोनी के रिश्तों में भी खटास का अनुमान लगाया जा रहा है। दरअसल, हर साल रवींद्र जडेजा एमएस धोनी को उनके बर्थडे पर विश करते थे, लेकिन इस बार 7 जुलाई को उन्होंने सोशल मीडिया पर माही के लिए एक भी पोस्ट नहीं किया।

सामने आए फैंस के रिएक्शन
सोशल माीडिया पर एक यूजर ने लिखा- "जडेजा ने इस साल धोनी को उनके बर्थडे पर शुभकामनाएं नहीं दीं। (वह हर साल ऐसा करते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर CSK से जुड़े अपने सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं। निश्चित रूप से कुछ सही नहीं है।"
वहीं, एक फैन ने लिखा- "रवींद्र जडेजा शायद 2023 सीजन के लिए चेन्नई की टीम छोड़ देंगे। सीएसके से संबंधित लगभग हर पोस्ट को हटा दिया। दीपक चाहर और अंबाती रायुडू के बारे में भी सुन रहे हैं, लेकिन इन दोनों के लिए पुष्टि नहीं की गई है।"
Jadeja didn't wish Dhoni on his birthday this year. ( He does it every year ).
— (@FourOverthrows) July 8, 2022
He has also deleted all his CSK related posts on Instagram .
Something is definitely not right.

इस साल बनाया गया था कप्तान
आईपीएल का 15वां सीजन चार बार की चैंपियन चेन्नई के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टीम की कप्तानी छोड़कर रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी, लेकिन बतौर कप्तान जडेजा और टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा। टीम ने एक के बाद लगातार 4 मैच गंवाए। बीच सीजन में जडेजा ने कप्तानी छोड़कर वापस धोनी को सौंप दी। इसके कुछ मैचों के बाद वह चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए।
तभी से सर जडेजा और CSK फ्रेंचाइजी के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही थी। रवींद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई ने 8 में से केवल दो मैच जीते, जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा। स्टार ऑलराउंडर के ऊपर लीडरशिप का बोझ साफ नजर आया और वह 10 मैचों में 116 रन बनाने के अलावा केवल 5 विकेट ही ले पाए।

16 करोड़ में रिटेन हुए थे जड्डू
आईपीएल-15 के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई फ्रेंचाइजी ने रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इससे पहले 2018 से 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से उनको 7 करोड़ रुपये मिलते थे। 31 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं। CSK के लिए खेले 142 मैचों में जडेजा ने 134.20 के स्ट्राइक रेट से 1440 रन बनाने के अलावा 105 विकेट हासिल किए हैं।

CSK ने दी थी बधाई
हाल ही में बीसीसीआई ने रवींद्र जडेजा को आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाया है। जडेजा को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए उनको शुभकामनाएं भी दी थी, लेकिन अब जडेजा के सभी पोस्ट डिलीट किए जाने के बाद दोनों के बीच विवाद ने हवा दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications