'हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है', R Ashwin के बयान से मचा बवाल, फैंस गुस्से में हुए लाल
Ravichandran Ashwin News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से रविचंद्रन अश्विन अलग-अलग कारणों से चर्चा में बने रहते हैं। आर अश्विन का एक बयान फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में एक प्राइवेट कॉलेज की ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान अश्विन ने हिंदी भाषा को लेकर बयान दिया। अश्विन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
'हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं' (Ravichandran Ashwin News)
प्राइवेट कॉलेज के इवेंट में रविचंद्रन अश्विन ने भाषा विवाद को फिर से हवा देते हुए कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है बल्कि आधिकारिक भाषा है। कॉलेज की ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए अश्विन ने छात्रों से पूछा कि वह किस भाषा में भाषण सुनना पसंद करेंगे, इंग्लिश...तमिल या फिर हिंदी। अश्विन ने वहां मौजूद छात्रों से कहा कि मुझे यह कहना चाहिए, हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है, यह एक आधिकारिक भाषा है।

अश्विन को लेकर बोले फैंस
अश्विन को लेकर एक यूजर ने लिखा कि अश्विन को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए? मुझे यह पसंद नहीं है। उसे क्रिकेटर ही रहना चाहिए। मैं उसका प्रशंसक हूं। आप जितनी अधिक भाषाएं सीखेंगे, उतना अच्छा होगा। हमारे फोन में किसी भी भाषा का अनुवाद तुरंत उपलब्ध है। समस्या क्या है। भाषा का मुद्दा लोगों पर छोड़ दें।
सामने आ रहे हैं तरह-तरह के रिएक्शन
भारत में हिंदी को एक आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है, जबकि अन्य भाषाओं को भी समान सम्मान प्राप्त है और संविधान में इसे स्पष्ट किया गया है कि भारत की कोई एक राष्ट्रीय भाषा नहीं है। ऐसे में अश्विन का यह बयान काफी हद तक सही है। अश्विन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे, कुछ फैंस अश्विन के सपोर्ट में दिखे तो कुछ फैंस उनके खिलाफ नजर आये।
भारत में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती हैं
अश्विन पर कुछ फैंस लगातार अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि भारत एक विविधताओं का देश है और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। यहां अनेक भाषाएं और बोलियां बोली, लिखी और पढ़ी जाती हैं। ऐसे में एक भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है। भारत की एक बड़ी आबादी हिंदी भाषी है मगर बड़ी संख्या में लोग हिंदी न बोलते हैं न समझते हैं।












Click it and Unblock the Notifications