IPL 2022 की नीलामी में किस खिलाड़ी के पीछे छिड़ेगी बिड वॉर, सीएसके को खर्च करना होगा काफी पैसा

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल के 15वें सीजन की तैयारियों जोरों-शोरों पर चल रही हैं और इसी को देखते हुए बुधवार को इसमें भाग लेने वाली सभी 10 टीमों ने अपने आधिकारिक नाम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2022 में 2 नई टीमें हिस्सा लेने वाली है, जिसको देखते हुए खिलाड़ियों की नीलामी के लिये दो दिन का मेगा ऑक्शन रखा गया है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में आयोजित होने वाली इस मेगा नीलामी को लेकर फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, जिसमें कुल 590 खिलाड़ी (370 भारतीय और 220 विदेशी) हिस्सा लेने वाले हैं। नीलामी से पहले जहां पर मौजूदा टीमों को 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी गई थी तो वहीं पर गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम को 3-3 खिलाड़ी रिटेन करने की छूट दी गई।
और पढ़ें: IND vs WI: दूसरे वनडे मैच में लगेगी रिकॉर्डों की झड़ी, धोनी को पीछे छोड़ने की कगार पर विराट-रोहित
ऐसे में मेगा नीलामी के दौरान सभी फ्रैंचाइजियां दोबारा से अपनी टीम को बनाते हुए नजर आयेंगी। ज्यादातर टीमों ने अपने कप्तान तय कर लिये हैं, जबकि कुछ टीमों को अपने कप्तान की भी तलाश है,जिसे देखते हुए मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होती नजर आ सकती है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जिसके पीछे मेगा ऑक्शन में बिड वॉर देखने को मिल सकती है और सीएसके की टीम को अपने खेमे में वापस जोड़ने के लिये अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ सकती है।
और पढ़ें: IND vs WI: जानें क्यों पत्रकार पर भड़क गये सूर्यकुमार यादव, बोले- सर, मुझे बख्श दो

फाफ डुप्लेसिस के लिये छिड़ेगी बिड वॉर
अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिये पिछले कुछ सीजन के दौरान अहम रोल निभाने वाले साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस का नाम लेते हुए कहा कि मेगा ऑक्शन के दौरान टीमों के बीच बिड वॉर देखने को मिल सकती है और अगर सीएसके उन्हें वापस अपने खेमे में जोड़ने की कोशिश करेगा तो उसे काफी पैसा खर्च करना होगा। उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2021 में सीएसके की टीम को चौथा खिताब जिताने में फाफ डुप्लेसिस ने अहम भूमिका निभाई थी और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे।
फाफ डुप्लेसिस ने इस सीजन के दौरान 14 मैचों में पारी का आगाज करते हुए 633 रन बनाये थे और ऑरेंज कैप हासिल करने से महज 2 रन से पीछे रह गये थे। सीएसके की टीम ने ऑक्शन से पहले धोनी, जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को रिटेन किया है, जिसकी वजह से फाफ डुप्लेसिस को अब ऑक्शन पूल में जाना पड़ा है।

सीएसके को खर्च करना होगा काफी पैसा
अश्विन का मानना है कि जब आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान का नाम आयेगा तो कई सारी फ्रैंचाइजियां उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेंगी और इस वजह से बिड बॉर देखने को मिल सकता है।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा,'आखिरी बार जब फाफ डुप्लेसिस नीलामी में उतरे थे तो सीएसके की टीम ने उन्हें 1.5 करोड़ में चुरा लिया था। लेकिन इस बार मुझे नहीं लगता कि उनके लिये ऐसा कुछ होने वाला है। बेशक सीएसके के फैन्स डुप्लेसिस को अपनी टीम में देखना चाहते हैं। अगर सीएसके की टीम फाफ डुप्लेसिस को खरीदना चाहती है तो उसे पिछली बार के मुकाबले काफी ज्यादा पैसा खर्च करने के लियार रहना होगा। मेरे हिसाब से फाफ डुप्लेसिस काफी डिमांड में रहेंगे और कई सारी टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी।'

डिकॉक-वॉर्नर के पीछे भी छिड़ेगी बिड वॉर
अश्विन ने आगे बात करते हुए दावा किया है कि आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर दो ऐसे सलामी बल्लेबाज हैं जो कि काफी बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा,'डिकॉक ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है तो ज्यादातर टीमें इस बात को सोच सकती हैं कि टेस्ट से संन्यास लेने के बाद वो लगभग हर देश में जाकर टी20 क्रिकेट खेलते नजर आयेंगे और जब वो ऐसा करेंगे तो उनका वो अनुभव सिर्फ इस सीजन नहीं बल्कि अगले सीजन भी फायदा मिल सके। वहीं डेविड वॉर्नर का नाम भी इस फेहरिस्त में रहेगा जिनके पीछे टीमें बिड वॉर के लिये जा सकती हैं।'

सबसे महंगा विदेशी ओपनर बनेगा यह खिलाड़ी
अश्विन ने अपने इस वीडियो में आगे बात करते हुए उस विदेशी खिलाड़ी का नाम लिया जो की मेगा ऑक्शन का सबसे महंगा ओपनर बन सकता है। अश्विन के हिसाब से इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बड़ी रकम हासिल करते हुए नजर आ सकते हैं।
उन्होंने कहा,'जब भी विदेशी खिलाड़ियों की बात आती है, तो मेरे हिसाब से जॉनी बेयरस्टो वो प्लेयर हैं जो बल्लेबाजी क्रम के हिसाब से सबसे ज्यादा रकम हासिल कर सकते हैं। बेयरस्टो के पूरे शरीर में ऐसी कोई हड्डी नहीं है जिसे नेगेटिव कहा जा सके। वो हर उस गेंदबाज को निशाना बनाते हैं जिनके सामने कहा जाता है कि रन बनाना काफी मुश्किल है। इस साल की नीलामी में बेयरस्टो काफी बड़ी रकम हासिल करते नजर आयेंगे।'
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications