Ashwin Net Worth: अश्विन का IPL संन्यास, लेकिन नहीं खत्म होगा कमाई का खेल! जानिए नेटवर्थ और कार कलेक्शन
Ravichandran Ashwin Retires From IPL: पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आधिकारिक रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी है। अश्विन ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की और कहा कि अब वह दुनिया भर की लीगों में खेलने की संभावना तलाशेंगे। अश्विन 221 मैचों में 187 विकेट लेकर इंडियन प्रीमियर लीग में चौथे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। 14 साल लंबे आईपीएल क्रिकेट करियर से न सिर्फ नाम कमाया, बल्कि अच्छी-खासी संपत्ति भी बनाई।
अश्विन ने अपने 14 साल के करियर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS), पंजाब किंग्स (PBKS), दिल्ली कैपिटल्स (DC और राजस्थान रॉयल्स (RR) सहित कई फ्रैंचाइजियों का प्रतिनिधित्व किया है, हालांकि, उनका आखिरी सीजन सीएसके के साथ था, जिस टीम के साथ उन्होंने 2009 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था।

रविचंद्रन अश्विन का IPL करियर और उपलब्धियां
अश्विन ने 221 आईपीएल मैच खेले और 187 विकेट लिए, जो उन्हें आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी बनाता है।
अश्विन के आईपीएल करियर की कुछ खास झलकियां
- CSK के साथ 2010 और 2011 में लगातार दो आईपीएल खिताब जीते।
- MS धोनी ने उन्हें पावरप्ले में गेंदबाजी करने का भरोसा दिया, जो पूरे लीग में ट्रेंड बन गया।
- 2018 में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाली।
- 2019 का प्रसिद्ध 'मांकड़' (Mankad) घटना, जिसमें उन्होंने जोस बटलर को रन आउट किया, आईपीएल के सबसे चर्चित पलों में से एक रहा।
अब ग्लोबल लीग्स में खेलते नजर आएंगे अश्विन
अश्विन ने कहा, 'हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। मेरा आईपीएल करियर खत्म हो गया, लेकिन अब मैं दुनिया भर की लीग्स में क्रिकेट की खोज शुरू कर रहा हूं।' अब वे ग्लोबल लीग्स में खेल सकते हैं और TNPL में डिंडीगुल ड्रैगन्स का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं।
ऑफ-फील्ड सफलता: अश्विन की नेटवर्थ
रविचंद्रन अश्विन की नेटवर्थ 2025 में लगभग ₹132 करोड़ आंकी गई है। उनकी संपत्ति कई सोर्स से आती है।अश्विन की आर्थिक सफलता उनके क्रिकेट कौशल की तरह मल्टीफंक्शनल है, क्योंकि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम में अहम योगदान दिया।
अश्विन की इनकम के सोर्स-
- 1. आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स- कई फ्रेंचाइजी के साथ लंबे करियर ने उन्हें अच्छा पैसा दिया।
- 2. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट - भारत के लिए टेस्ट, ODI और T20I मैच खेलने से भी उन्होंने मोटी कमाई की।
- 3. ब्रांड एंडोर्समेंट्स - मैदान के बाहर उनकी लोकप्रियता ने उन्हें कई ब्रांड डील्स दिलाईं।
रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से कितनी की कमाई
रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में अपने 14 साल के करियर में कुल ₹97.24 करोड़ की कमाई की है। CSK के साथ शुरुआत में उनकी सैलरी ₹12 लाख थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर 2011 से ₹3.91 करोड़ तक पहुंच गई। बाद में Rising Pune Supergiant और Punjab Kings में खेलते हुए उनकी सैलरी ₹7.50-7.60 करोड़ रही। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स में भी उन्होंने बड़े पैमाने पर कमाई की और अंतिम सीज़न 2025 में CSK के साथ उनकी सैलरी ₹9.75 करोड़ थी। इस तरह, IPL ने अश्विन के लिए एक स्थिर और भारी कमाई का जरिया बनकर उनकी वित्तीय सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
IPL से संन्यास के बाद भी जारी रहेगा कमाई का खेल!
अश्विन के लिए IPL से संन्यास का मतलब है कि अब उनके लिए कमाई के नए रास्ते खुल गए हैं। पहले जहां उनकी आय का बड़ा हिस्सा IPL से आता था, अब वे दुनिया भर की विभिन्न क्रिकेट लीग्स में हिस्सा लेकर अतिरिक्त आय कमा सकते हैं। इसके अलावा, अश्विन के पास ब्रांड एंडोर्समेंट्स, प्रमोशनल डील्स और स्पॉन्सरशिप भी एक बड़ा सोर्स हैं। उन्होंने पहले ही TNPL में डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए खेलना शुरू कर रखा है, और अब वे दूसरे अंतरराष्ट्रीय लीग्स में भी खेलकर अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं।
रविचंद्रन अश्विन का कार कलेक्शन
रविचंद्रन अश्विन का कार कलेक्शन भी उनकी सफलता और स्टाइल को दर्शाता है। इसमें प्रमुख रूप से हाई-एंड कारें शामिल हैं, जैसे कि रोल्स-रॉयस, जिसकी कीमत लगभग ₹6 करोड़ आंकी गई है, और ऑडी Q7, जिसकी कीमत लगभग ₹93 लाख है। ये गाड़ियां न केवल उनकी क्रिकेटिंग उपलब्धियों का प्रतीक हैं, बल्कि उनके लग्ज़री और स्टाइलिश लाइफस्टाइल को भी दर्शाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications