'कई मौकों पर अश्विन को दरकिनार करने की कोशिश हुई', CSK के पूर्व खिलाड़ी ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी
Ravichandran Ashwin Retirement Controversy: भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान गाबा टेस्ट के बाद अचानक संन्यास की घोषणा कर दी। अश्विन की इस घोषणा ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। अश्विन के इस फैसले के बाद दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कहा- जो हुआ गलत हुआ (Ravichandran Ashwin Retirement Controversy)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने आर अश्विन के साथ हुए व्यवहार को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स तमिल से बात करते हुए कहा कि अश्विन के साथ सही तरीके से पेश नहीं आया गया, खासकर पर्थ टेस्ट के बाद उनके साथ जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था।

क्या अश्विन के साथ हुआ भेदभाव
बद्रीनाथ का मानना है कि जब वॉशिंगटन सुंदर को अश्विन से पहले प्लेइंग इलेवन में चुना गया तो इसने अश्विन को निराश किया। वह इस घटना के बाद ही संन्यास लेने की इच्छा रखते थे। बद्रीनाथ ने इस बात को महत्वपूर्ण माना कि एक तमिलनाडु के क्रिकेटर के तौर पर अश्विन को इस तरह की उपेक्षा का सामना करना पड़ा, जबकि वह एक महान गेंदबाज बन चुके हैं।
बहुत से मौकों पर उन्हें दरकिनार करने की हुई कोशिश
उन्होंने आगे कहा कि रविचंद्रन अश्विन ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से भारतीय क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। उनका सामना कई बार चुनौतियों से हुआ है, और बहुत से मौकों पर उन्हें दरकिनार करने की कोशिश की गई। फिर भी वह हर बार वापस लौटे। उनका 500 विकेट लेने का कीर्तिमान एक बड़ी उपलब्धि है।
जब एक खिलाड़ी को महसूस होता है कि उसे सही तरीके से मौका नहीं मिल रहा तो यह उसके आत्मसम्मान और मानसिक स्थिति पर असर डाल सकता है। खासकर जब वह खिलाड़ी तमिलनाडु जैसे क्षेत्र से आता है, जहां क्रिकेट के अवसर कुछ अन्य क्षेत्रों के मुकाबले कम होते हैं, तो यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications