Ravichandran Ashwin Love Story: बचपन की दोस्त से आर अश्विन ने की है शादी, बीवी कहलाती है 'ब्यूटी विद ब्रेन'
Ravichandran Ashwin Love Story Hindi: भारतीय क्रिकेट फैंस को बुधवार को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी आर अश्विन (R Ashwin) ने अचानक से अपने संन्यास (Retirement)का ऐलान कर दिया। गाबा टेस्ट (Gaba Test) के खत्म होने के तुरंत बाद अश्विन के रिटायरमेंट की खबर सामने आई, जिसे सुनने के बाद लोग एकदम से हैरान रह गए।
आपको बता दें कि आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।देश के लिए यादगार पारियां खेलने वाले आर अश्विन इस तरह से क्रिकेट ( Cricket) को अलविदा कहेंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था।

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) इस वक्त क्रिकेट के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया ( Social Media) पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। साल 2011 में अश्विन ने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्होंने 537 विकेट लिए हैं। इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर हैं।
आर अश्विन कई बार टीम इंडिया के लिए संकटमोचक ( Ravichandran Ashwin retired)
आर अश्विन (Ravichandran Ashwin)केवल बॉलिंग से ही नहीं बल्कि बैटिंग के दम पर भी कई बार टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बने हैं। एक लंबा, बेदाग और शानदार क्रिकेट खेलने वाले आर अश्विन वैसे तो खेल के मैदान पर विरोधी टीम पर कहर बनकर टूटते थे लेकिन असल जिंदगी में वो बेहद शांत, गंभीर और रोमांटिक किस्म के इंसान हैं।
आर अश्विन की लव लाइफ किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं
आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने वाले आर अश्विन की लव लाइफ (Love Life) किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। आपको बता दें कि अश्विन ने अपने बचपन की दोस्त से शादी की है। 17 सिंतबर 1996 को एक तमिल परिवार में जन्मे अश्विन की पत्नी का नाम प्रीति नारायण हैं, जो कि देखने में किसी मॉडल से कम नहीं हैं। लोग उन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं।
अश्विन और प्रीति, दोनों ने इजीनियरिंग की पढ़ाई की है
दोनों स्कूल के साथी हैं, इसलिए दोनों का घर आना-जाना था, दोनों की फैमिली भी एक-दूसरे को जानती थी। आपको बता दें कि दोनों ने इंजीनियरिंग की है। दोनों साथ ही बड़े हुए और ये बचपन का साथ कब प्रेम में बदल गया, ये दोनों को ही पता नहीं चला।
'अश्विन ने अपना रिश्ता लोगों और मीडिया से छिपाकर रखा'
प्रीति एक संभ्रात मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के प्रेम को घरवालों ने भी हरी झंडी दे दी थी लेकिन अश्विन ने अपना रिश्ता लोगों और मीडिया से छिपाकर रखा क्योंकि उस वक्त वो टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
'अश्विन पूरी तरह से क्रिकेट पर फोकस कर पाएं इसलिए...'
उनकी हर संघर्ष में प्रीति उनकी ढालकर बनकर खड़ी थीं जिससे अश्विन कभी निराश नहीं हुए, उन्होंने भी अपना रिश्ता छिपाकर रखा जिससे कि अश्विन पूरी तरह से क्रिकेट पर फोकस कर पाएं। दोनों की मेहनत रंग लाई और अश्विन 2010 में टीम इंडिया के लिए चुन लिए गए।
श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे इंटरनेशनल ODI खेला
उन्होंने 5 जून 2010 को श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे इंटरनेशनल ODI खेला था। इसके बाद उन्होंने टेस्ट करियर की शुरुआत 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी। अपने पहले ही मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट लिए और 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता।
13 नवंबर 2011 को प्रीति को अपना हमसफर बना लिया
जिसके बाद उन्होंने प्रीति संग सात फेरे लेने का फैसला किया और घरवालों की मर्जी के साथ उन्होंने 13 नवंबर 2011 को प्रीति को अपना हमसफर बना लिया। दोनों क्रिकेट जगत के 'कूल कपल' कहे जाते हैं, आज ये कपल दो बेटियों के मम्मी-पापा हैं।
'रविचंद्रन अश्विन बेहद ही इमोशनल और लविंग हैं' ( R Ashwin Love Story)
एक मीडिया इवेंट में प्रीति ने कहा था कि 'रविचंद्रन अश्विन बेहद ही इमोशनल और लविंग हैं, वो बहुत अच्छे और केयरिंग इंसान हैं।'
एक नजर आर अश्विन के शानदार रिकॉर्ड्स पर
- टेस्ट क्रिकेट: अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं।
- वनडे और टी20 : वनडे और टी20 में भी अश्विन ने अपनी ऑफ-स्पिन और कैरम बॉल से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। उन्होंने 156 वनडे विकेट लिए हैं।
- ऑलराउंडर:अश्विन न केवल गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी माहिर हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 6 शतक और 14 अर्धशतक हैं।
पुरस्कार और सम्मान
- आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर (2016)
- अर्जुन पुरस्कार: 2015[
- ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2016
- ICC पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2016
- ICC पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: 2013, 2015,[2016,2017,2021
- CEAT इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2016-17
- ICC पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द डिकेड: 2011-20
- नामांकित, ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द डिकेड: 2011-20
- ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी, 2021












Click it and Unblock the Notifications