IND v AUS: पर्थ में कंगारूओं पर कहर बनकर टूटने वाले बुमराह इस हसीना के सामने हो गए थे 'क्लीन बोल्ड'

Jasprit Bumrah Love Story: आज पर्थ में भारतीय टीम ने कमाल कर दिया है, जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत के शेरों ने कंगारुओं को उनकी ही धरती पर पटखनी दे डाली है। आपको बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 295 रनों से हराकर बड़ा इतिहास रच दिया है।

ये प्रचंड जीत के बाद जसप्रीत बुमराह ही चारों ओर छाए हुए हैं। उनकी कप्तानी, उनकी बॉलिंग और उनकी रणनीति की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। जिस तरह से टीम इंडिया का टेस्ट के पहले दिन और पहली पारी में हाल था, उसे देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि भारत एक विशाल जीत दर्ज करेगा।

Jasprit Bumrah

लेकिन क्रिकेट को अगर या मगर का खेल नहीं कहा जाता है और यहां पर एक बॉल पर पूरा गेम बदल जाता है और वही हुआ इस टेस्ट मैच के साथ, बुमराह और सिराज के आतिशी प्रहार ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में ही धराशाही कर दिया था।

ऑस्ट्रेलिया की टीम 238 रनों के स्कोर पर ढेर

पहली पारी में 150 रन बनाने वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को भी पहली पारी में सिर्फ 104 रनों पर ढेर कर दिया । इसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 238 रनों के स्कोर ही बना पाई।

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव भी हुए बुमराह के मुरीद

आपको बता दें कि' डेथ ओवरों' के बादशाह कहे जाने वाले बुमराह के बारे में देश को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि 'वो गजब हैं और अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी हैं।'

बुमराह असल जिंदगी में बहुत ज्यादा ही शांत और गंभीर हैं

आपको बता दें कि विश्न के स्टार बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटने वाले जसप्रीत बुमराह असल जिंदगी में बहुत ज्यादा ही शांत और गंभीर हैं, वो जल्द अपनी फीलिंग्स को शो नहीं करते हैं लेकिन Real Life में वो एक हसीना के सवालों से ऐसे 'क्लीन बोल्ड' हुए कि उन्होंने उन्हें अपनी लाईफ पार्टनर बना लिया, जी हां, यहां बात हो रही है संजना गणेशन की।

संजना गणेशन एक जानी-मानी स्पोर्ट्स एंकर हैं

आपको बता दें कि संजना गणेशन एक जानी-मानी स्पोर्ट्स एंकर, टीवी प्रेज़ेंटर और बेइंतहा खूबसूरती की मल्लिका हैं, उनकी मुलाकात जसप्रीत बुमराह से क्रिकेट टूर्नामेंट्स के दौरान हुई थी। फिर एक चैट शो के दौरान उनकी और बुमराह की बातें होने लगी है और देखते ही देखते दोनों में मित्रता हो गई जो कि प्रेम में तब्दील हो गई।

साल 2021 में बुमराह ने की संजना से शादी

हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते की भनक किसी को लगने नहीं दी। इन दोनों के रिश्तों का खुलासा तब हुआ जब बुमराह के 2021 में अचानक छुट्टी पर जाने की खबरों ने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया। बाद में यह खुलासा हुआ कि वो शादी करने जा रहे हैं।

बुमराह और संजना ने गोवा में एक निजी समारोह में शादी की

15 मार्च 2021 को जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने गोवा में एक निजी समारोह में शादी की। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की थीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं थीं।

दोनों को शादी से एक बेटा है...

शादी के बाद भी बुमराह और संजना अपने-अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं। बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से भारत को कई मैच जिताए, जबकि संजना अपने पेशेवर जीवन में नई ऊंचाइयों पर पहुंचीं। दोनों को शादी से एक बेटा है। बुमराह और संजना दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, दोनों की तगड़ी वाली फैन फॉलोईंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+