ट्विटर पर ट्रेंड हुए रविचंद्रन अश्विन, बोले- आज की रात की बॉलिंग हीरो तो दीप्ति शर्मा हैं
लंदन, 25 सितंबर: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अचानक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे और वजह बनी उनकी ही हमवतन क्रिकेटर दीप्ति शर्मा। ये लंदन के लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला चल रहा है। यह सीरीज का अंतिम मैच भी था। इसी मैच में 44वें ओवर में ऐसा कुछ हुआ जिसने क्रिकेट में फिर से पुरानी बहस की यादें ताजा कर दी और अश्विन द्वारा जोस बटलर को मांकड किए जाने की याद दिला दी।

हंगामा क्यों है बरपा
इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की शार्लेट डीन को नॉन स्ट्राइरकर एंड पर रन आउट कर दिया। यह बॉलिंग एक्शन के दौरान किया गया इसलिए ही सारा हंगामा बरपा है।
भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 169 रन बनाए थे जिसके जवाब में शार्लेट डीन ने 80 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। उनको ही आखिरी विकेट के तौर पर आउट करके दीप्ति ने भारत को 16 रनों से यह मैच जिताया। इसी बात से विकेट की अहमियत पता लगती है। और इसी अहमियत के चलते इस विकेट पर उठा विवाद और भी ज्यादा हो गया है।

आज की रात की बॉलिंग हीरो तो दीप्ति शर्मा हैं
दीप्ति शर्मा इस मैच में कई कारणों से चर्चाओं में आ गईं। उन्होंने बैटिंग के दौरान भी नाबाद 68 रन बनाए थे और फिर बॉलिंग में इंग्लैंड की सबसे ज्यादा जमने वाले बैटर को रन आउट करने से पहले एक विकेट भी लिया।
पर ट्रेंडिंग में अश्विन आ गया। उन्होंने जोस बटलर को ऐसे ही आउट करके काफी विवाद मोल लिया था। सोशल मीडिया पर मामला बढ़ता देख अश्विन भी इस मौके पर ट्वीट लेकर आए हैं।
स्टार ऑफ स्पिनर ने कहा है कि, अरे भई अश्विन को क्यों ट्रेडिंग कर रखा है? आज की रात ही हीरो दूसरी बॉलर दीप्ति शर्मा हैं। ( इसके बाद अश्विन ताली बजाने की इमोजी पोस्ट करते हैं)

इंग्लैंड की कप्तान एमी जोन्स खुश नहीं
दूसरी ओर इंग्लैंड की कप्तान एमी जोन्स ने कहा है कि वे नतीजे से खुश नहीं हैं, उनकी टीम को बड़ी साझेदारी चाहिए थी। आखिरी विकेट जैसे गिरा उस पर लोगों की राय बटी रहेगी। मैं रन आउट के इस तरीके की फैन नहीं हूं लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि टीम इंडियन टीम इसको कैसे महसूस करती है। ये नियम के अधीन है, उम्मीद करती हूं इससे गर्मियों की चमक फीकी नहीं होगी।
वहीं, हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति का बचाव किया है और कहा है कि सब कुछ नियमों के दायरे में हुआ है। कुछ नया नहीं हुआ है। दिन के अंत में आपको इससे जो जीत मिली है वह मायने रखती है।
यह मैच झूलन गोस्वामी और भारत के इंग्लैंड दौरे का भी आखिरी मुकाबला था जिसको जीतकर टीम इंडिया ने तीन मैचों की ये वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है।












Click it and Unblock the Notifications