IPL Auction 2025: अश्विन अब धोनी के साथ खेलेंगे, लगभग 5 गुना ज्यादा रकम देकर चेन्नई ने चौंकाया

IPL Auction 2025: रविचंद्रन अश्विन तो इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हुए हैं लेकिन आईपीएल नीलामी में उनके ऊपर धांसू बोली लगी है। अश्विन बतौर ऑल राउंडर खेलते हैं और उनकी गेंदबाजी में विविधता देखने को मिलती है। यही वजह है कि उनके ऊपर बेस प्राइस से लगभग पांच गुना ज्यादा बोली लगी है।

रविचंद्रन अश्विन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई। वह चेन्नई के लिए ही खेला करते थे। बाद में अन्य टीमों में खेलने का मौका मिला था। इस बीच चेन्नई के साथ राजस्थान रॉयल्स ने भी बिड वॉर किया। राजस्थान के साथ भी अश्विन खेल चुके हैं।

ashwin

अश्विन को चेन्नई ने दो करोड़ से शुरू हुई बिड में 9 करोड़ 75 लाख की बड़ी रकम देकर खरीद लिया। राजस्थान रॉयल्स ने ऊपर जाती हुई बिड देखकर उनको जाने दिया। अश्विन अब महेंद्र सिंह धोनी, जडेजा जैसे प्लेयर्स के साथ खेलेंगे। जडेजा के साथ टेस्ट क्रिकेट में उनकी जोड़ी है।

आईपीएल में अश्विन ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही अपना योगदान दिया है। 212 मैचों में खेलने के बाद उनके नाम 800 रन हैं, इनमें एक फिफ्टी शामिल है। गेंदबाजी में उन्होंने 180 विकेट अपने नाम किये हैं। उनके आने से चेन्नई सुपर किंग्स का स्पिन विभाग निश्चित रूप से मजबूत होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आने से अश्विन और धोनी की जोड़ी भी एक साथ देखने को मिलेगा। काफी सालों बार ऐसा होना है। चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवोन कॉनवे, रचिन रविन्द्र और अश्विन को टीम में शामिल किया है। चेन्नई ने एक संतुलित टीम बनाने का प्रयास किया है।

यह भी हो सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह अंतिम आईपीएल हो। ऐसे में अश्विन को अपने उसी खिलाड़ी के साथ एक अच्छा सीजन मिलेगा, जहाँ से उन्होंने शुरू किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने बिड खत्म होते ही काफी ख़ुशी जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+