क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड, रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli International Centuries: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था। लेकिन उनकी इस पारी के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Virat Kohli

Virat Kohli International Centuries: भारतीय टीम के लिए विराट कोहली लंबे समय से रन मशीन की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले कुछ साल कोहली के करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिला। उन्होंने भारत के तीनों फॉर्मट की कप्तानी छोड़ दी। इतना ही नहीं वह आईपीएल में भी अपनी टीम आरसीबी के लिए बतौर बल्लेबाज ही खेलते हैं। पिछले साल एशिया कप के दौरान कोहली के बल्ले से लंबे समय बाद शतक निकला था।

कोहली के पास सचिन के रिकॉर्ड को पाने का मौका

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को लेकर लंबे समय से दिग्गजों के बीच बहस चली आ रही है। विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन उनके पास एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, जो उन्हें क्रिकेट की दुनिया का बेताज बादशाह बना सकता है। इस रिकॉर्ड को अब तक क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर ही हासिल कर सकें है। लेकिन कोहली भी इस रिकॉर्ड को पाने से अब महज चंद कदम ही दूर हैं।

सचिन के पास 100 शतकों का रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर के दौरान कुल 100 शतक जड़ने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने करीब 24 साल क्रिकेट खेलने का काम किया। अगर विराट कोहली भी आने वाले कुछ और साल क्रिकेट खेलते रह जाते हैं तो वह सचिन के इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं। विराट कोहली अब तक कुल 75 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ चुके हैं। वह सचिन के रिकॉर्ड से 25 शतक अभी भी दूर हैं।

रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि कितने खिलाड़ियों ने 100 शतक लगाया है। सिर्फ एक खिलाड़ी अब तक ऐसा करने में सफल रहा है। अगर आप कहते हैं कि कोहली ऐसा कर सकते हैं तो ये बड़ी बात है। मुझे लगता है कि विराट कोहली में अभी काफी क्रिकेट बाकी है। वह आने वाले 5-6 साल तक भारत के लिए आसानी से क्रिकेट खेल सकते हैं। उनकी फिटनेस को देखकर लगता है कि कोहली कम से कम कुछ साल और मैदान पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश करेंगे। कोहली के पास वो क्लास है जो 15 मैचों में 7 शतक लगा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+