रवि शास्त्री ने की एक और प्रतिभा की पहचान, बड़ी भविष्यवाणी कर दी- वो भारतीय टीम में खेलेगा
नई दिल्ली, 28 अप्रैल: भारत के पूर्व हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री युवाओं की प्रतिभा पहचानने में काफी अनुभव हासिल कर चुके हैं। उनको पता है किस खिलाड़ी में कितना दम है। खासकर तेज गेंदबाजों के हुनर को वे बखूवी पहचानते हैं क्योंकि भारतीय टीम में उनके कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया ने बड़े ही शानदार तेज गेंदबाज विकसित किए लेकिन अब वे तेज गेंदबाज तेजी से ढलते जा रहे हैं। ईशांत शर्मा और उमेश यादव अपनी उम्र को पार कर चुके हैं, उनके पास कम ही क्रिकेट बचा है।

अभी भी नए टेलैंट को ढूंढते रहते हैं शास्त्री-
इसी बीच शास्त्री वापस अपने पुराने काम यानी कमेंट्री में सक्रिय हो चुके हैं और वे अभी भी नए टेलैंट को ढूंढते रहते हैं। उन्होंने एक नया बहुत ही खास टेलैंट पहचान भी लिया है जो भारत की नेशनल क्रिकेट टीम में जल्द ही जगह बनाने का दम रखता है।
ये खिलाड़ी हैं अर्शदीप सिंह जो पंजाब किंग्स की टीम से खेल रहे हैं और डेथ ओवर में जबरदस्त यॉर्कर बॉलिंग कर रहे हैं।

एक और होनहार युवा- अर्शदीप सिंह
यह कुछ ऐसा है जो टी नटराजन ने भी किया था और फिर भारतीय टीम में उनका सेलेक्शन हुआ था लेकिन अर्शदीप नटराजन की तुलना में बहुत युवा हैं और उनका यॉर्कर पर कहीं ज्यादा कंट्रोल है। टी नटराजन इस सीजन में मिले जुले रहे हैं। शुरुआती ओवरों में उनकी जमकर पिटाई हुई है लेकिन बाद में डेथ ओवर में बढ़िया यॉर्कर फेंकने में कामयाबी हासिल की। लेकिन जैसा कि इस बार देखने में आया है नटराजन बहुत निरंतरता के साथ यॉर्कर नहीं फेंक पा रहे हैं।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में बेस्ट डेथ बॉलर में
अर्शदीप की निरंतरता यहां पर प्रभावित करती है। उन्होंने आईपीएल 2019 में डेब्यू किया था और पंजाब किंग्स के साथ अपना चौथा सीजन खेल रहे हैं। वे ऐसे दो खिलाड़ी में थे जिनको मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था। रवि शास्त्री को लगता है अगर यह गेंदबाज इसी तरह से आगे बढ़ने में कामयाब रहता है तो वह जल्द ही भारतीय जर्सी में दिखाई दे सकता है। 23 साल का यह खिलाड़ी नई गेंद के साथ अपने खेल में बहुत सुधार कर चुका है और वे आईपीएल के मौजूदा सीजन में बेस्ट डेथ बॉलर में एक हैं।

भारतीय टीम में आने के लिए कदम बढ़ा रहा है ये बॉलर-
शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया कि इतनी कम उम्र में दबाव के मौके पर प्रदर्शन करते हुए युवा को देखना बहुत ही अच्छा है। अर्शदीप सिंह ने अपने जज्बों को काबू में रखा, भावनाएं नियंत्रण में दिखी, वह डेथ ओवर में अच्छा कर रहे हैं। यह दिखाता है कि गेंदबाज के दौर पर उनका कद बढ़ रहा है और वह भारतीय टीम में आने के लिए कदम बढ़ा रहा है।
आईपीएल 2022 युवा तेज गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छा रहा है क्योंकि उमरान मलिक सबसे बड़ी सनसनी बनकर उभरे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमाल की बॉलिंग की है। महान ब्रायन लारा ने उमरान मलिक की तुलना वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स से की है।
यह भी पढ़ें- ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बने इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान, जो रूट की जगह संभाली












Click it and Unblock the Notifications