World Cup से पहले पूर्व कोच ने रोहित और द्रविड़ को दिलाई अश्विन की याद, बोले- जल्दबाजी में न करें कोई फैसला

Sports News: टीम इंडिया के पास 2023 में आईसीसी ट्रॉफी के अपने लंबे सूखे को खत्म करने के लिए दो बड़े मौके मिले। पहला मौका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार के साथ ही गंवा चुके हैं, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के पास वनडे विश्व कप के रूप में दूसरा मौका बाकी है। जोकि अक्टूबर में घरेलू मैदान पर होने वाला है।

इस बीच भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने रोहित और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को डब्ल्यूटीसी फाइनल में अश्विन को लेकर लिए गए फैसले की याद दिलाते हुए कड़ी चेतावनी दी। आईसीसी (ICC) के अनुसार नंबर 1 रैंक वाले टेस्ट गेंदबाज होने के बावजूद, अश्विन को फाइनल की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। यह एक ऐसा कदम था जो पूरी तरह से उलटा पड़ गया।

rohit sharma and rahul dravid

भारत अब 50 ओवरों के वर्ल्ड कप की ओर देख रहा है, जिसकी तैयारी का अंतिम चरण अगले महीने वेस्टइंडीज सीरीज के साथ शुरू होगा। इस बीच रवि शास्त्री ने द वीक के साथ इंटरव्यू के दौरान टीम मैनजमेंट से आग्रह किया कि वह 'अचानक प्रतिक्रिया' न दिखाएं।

उन्होंने कहा कि, 'सबसे पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जो कुछ हुआ, उसके कारण कभी भी तीखी प्रतिक्रिया नहीं होनी चाहिए। यह एक अलग फॉर्मेट है, जिसमें भारत अच्छा है। वे घर पर खेल रहे हैं। मैं अब आपको बता रहा हूं, मुझे लगता है कि वे इसे जीत सकते हैं। बशर्ते उन्हें अनुभव और युवावस्था का सही संतुलन मिले, और आपको जो टीम चाहिए उसे पहचानने के लिए पर्याप्त समय है।'

शास्त्री ने जून में आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने में विफल रहने के बाद भारत को दिए गए 'चोकर्स' टैग पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा। ये दो टीमें जो खेल रही थीं (भारत और ऑस्ट्रेलिया) एकमात्र ऐसी दो टीमें थीं जिनके पास तीनों विश्व कप जीतने का मौका था, और ऐसा नहीं है कि हमें विश्व कप में पछाड़ दिया गया है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'हम सेमीफ़ाइनल में रहे हैं, हम फ़ाइनल में रहे हैं। हमें यह (खिताब) नहीं मिला क्योंकि जब आप बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं तो आपको संयुक्त प्रयास की जरूरत होती है। आप एक व्यक्ति, एक कप्तान को दोष नहीं दे सकते।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+