AFG vs NZ: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम का किया ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी को रखा बाहर

AFG vs NZ: अफगानिस्तान को टेस्ट क्रिकेट में अब एक बड़ी टीम के साथ मुकाबला खेलना है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस मुकाबले के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। हालांकि फ़िलहाल प्रारंभिक टीम की घोषणा हुई है, इस टीम में 20 खिलाड़ी शामिल किये गए हैं।

अफगानिस्तानी टीम में दिग्गज खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। इससे टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला नोएडा में खेला जाना है। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत नहीं होगा।

afghanistan team

एसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए 20 खिलाड़ियों की प्रारंभिक टीम का खुलासा किया, जो 9 से13 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा (भारत) में होने वाला है। शपागीजा क्रिकेट लीग (SCL) 2024 के कुछ मैचों में भाग लेने के बाद राशिद खान को चोट से उबरने के लिए समय देते हुए टीम से बाहर रखा गया है। राशिद खान हेमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं।

20 सदस्यीय टीम ग्रेटर नोएडा में एक सप्ताह के तैयारी शिविर में भाग लेने के लिए 28 अगस्त को भारत के लिए रवाना होगी। चयन समिति के अधिकारियों ने कहा कि अंतिम टीम का निर्धारण इस शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

एसीबी के मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखेल ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और उनके प्रदर्शन और फिटनेस को देखने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।

प्रारंभिक टीम इस प्रकार है

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अलीखेल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, गुलबदीन नायब, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, जियाउर्रहमान अकबर, शम्सुर्रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, फरीद अहमद मलिक, नावेद जादरान, खलील अहमद और यम अरब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+